राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस
19-Jun-2020 08:09 AM
By K.KSINGH
ARA : गलवान घाटी में चीनी जवानों के साथ झड़प में शहीद जवान चंदन कुमार यादव का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव ज्ञानपुर पहुंचा. जैसे ही गांव में पार्थिव शरीर पहुंचा सभी की आंखें नम हो गई. हाथ में झंडा लिए सैकड़ों युवक नारा लगाने लगे- जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक शहीद चंदन का नाम रहेगा. भारत माता की जय और शहीद चंदन जिंदाबाद और चीन मुर्दाबाद के खूब नारा लगे. घर व गांव के लोगों को अपने बहादुर बेटे की शहादत पर गर्व भी है.
शहीद चंदन का पार्थिव शरीर जैसे ही शुक्रवार की सुबग पैतृक गांव ज्ञानपुरा पहुंचा, सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई. सबकी आंखे नम हैं. आसपास के गांव के लोग भी अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे हुए हैं. चंदन के पार्थिव शरीर को देख मां और परिवार के लोगों के आंसू रूक नहीं रहे थे. कुछ ही देर में शहीद का अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ किया जाएगा.
बता दें कि शहीद चंदन जगदीशपुर अनुमंडल के ज्ञानपुरा गांव निवासी हृदयानंद के पुत्र हैं. बुधवार की दोपहर चंदन की शहादत की खबर परिजनों को मिली, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया. चंदन कुमार चार भाइयों में सबसे छोटे हैं.