चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
10-Feb-2020 10:06 AM
PATNA: जम्मू कश्मीर में तीन आतंकियों को मार गिराने के बाद शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान रमेश रंजन की शहादत पर पूरे देश को गर्व है. बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज शहीद जवान के घर जाएंगे. शहीद के घर जाकर तेजस्वी यादव उनके परिवार के लोगों से मुलाकात करेंगे और उन्हें सांत्वना देंगे. भोजपुर जिले के जगदीशपुर के इसाढ़ी देव टोला जाकर तेजस्वी यादव शोकाकुल परिवार से मुलाकात करेंगे.
जम्मू कश्मीर के लवेपोरा इलाके में आतंकियों और सीआरपीएफ के बीच मुठभेड़ के दौरान रमेश रंजन वीरगति को प्राप्त हुए थे. शहीद होने से पहले जाबांज रमेश ने तीन आतंकियों को मार गिराया था. उनकी शहादत की ख़बर जब परिवार के लोगों को मिली तब किसी को विश्वास ही नहीं हुआ.
शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान रमेश रंजन के पिता ने मुआवजा लेने से इंकार कर दिया और उन्होंने अपने बेटे को मरणोपरांत परमवीर चक्र देने की मांग सरकार से की है. नम आंखों से शहीद के पिता ने कहा कि हमें अपने बेटे के शहादत पर गर्व है. उसने देश की रक्षा के लिए अपनी जान दी है. मुझे सरकार के तरफ से कोई मुआवजा नहीं चाहिए बल्कि मेरे बेटे को मरणोपरांत परमवीर चक्र दी जाए.