ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा

बिहार रेजिमेंट के शहीद की पत्नी बनीं डिप्टी कलेक्टर, गलवान घाटी में हुए थे शहीद

22-Jul-2020 10:00 PM

DESK : गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ झड़प में शहीद हुए बिहार रेजीमेंट के कर्नल संतोष बाबू के पत्नी अब डिप्टी कलेक्टर बन गई हैं। कर्नल संतोष बाबू की पत्नी संतोषी को तेलंगाना सरकार ने डिप्टी कलेक्टर बनाया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने आज कर्नल संतोष बाबू के परिवार से मुलाकात की और उनकी पत्नी संतोषी को नियुक्ति पत्र सौंपा। 


15 जून की रात गलवान घाटी में जब चीनी सैनिकों के साथ भारतीय सेना की भिड़ंत हुई तब कर्नल संतोष बाबू और उनके जांबाज जवानों ने चीनी सेना का डटकर मुकाबला किया था। कर्नल संतोष बाबू चीनी सेना के साथ हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए जिसके बाद तेलंगाना सरकार ने उनके परिवार को हर संभव मदद देने का ऐलान किया था। हैदराबाद में जमीन के अलावे 5 करोड़ की आर्थिक मदद भी मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने शहीद के परिवार को दिया है। 


हैदराबाद के बंजारा हिल्स में कर्नल संतोष बाबू के परिवार को 711 गज जमीन भी तेलंगाना सरकार ने दिया है। सीएम केसीआर इसके दस्तावेज पहले ही शहीद की पत्नी संतोषी को सौंप चुके हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने संतोषी को 4 करोड़ रुपए और कर्नल संतोष बाबू के माता-पिता को एक करोड़ रुपए का चेक दिया था।