ब्रेकिंग न्यूज़

रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत

Home / news / बाहुबली शहाबुद्दीन ने जेल में घूमने की मांगी इजाजत, SC से कहा- जेल...

बाहुबली शहाबुद्दीन ने जेल में घूमने की मांगी इजाजत, SC से कहा- जेल में हमको अलग बंद रखा जाता है

08-Jan-2020 01:15 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है दिल्ली सुप्रीम कोर्ट से जहां बाहुबली शहाबुद्दीन ने सुप्रीम कोर्ट से जेल में अंदर घूमने की इजाजत मांगी है. सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाते हुए शहाबुद्दीन ने जानकारी दी है कि उनको जेल में अलग से बंद रखा जाता है. याचिका के मुताबिक शहाबुद्दीन ने अपील की है कि उन्हें एकांत कारावास से निकालकर आम कैदियों की तरह रखा जाए.


इस मामले में कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है. कोर्ट ने कहा कि अगर किसी कैदी से दूसरे कैदी को खतरा है. ये तय करना हमारा काम नहीं है. आरजेडी के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन पर तकरीबन 45 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से तकरीबन 10 में वह दोषी करार दिया जा चुका है. इससे पहले भी अप्रैल 2018 में शहाबुद्दीन ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि उनको तिहाड़ जेल के ऐसे हिस्से में रखा गया है जहां रोशनी नहीं आती है और न ही पर्याप्त हवा है. मैं एकांत कारावास में बंद हूं. 


शहाबुद्दीन ने अपील की है कि उन्हें एकांत कारावास से निकालकर आम कैदियों की तरह रखा जाए. मर्डर के आरोपी शहाबुद्दीन को बिहार के सीवान जेल से तिहाड़ जेल शिफ्ट किया गया था. बता दें की इससे पहले शहाबुद्दीन ने तिहाड़ जेल में बंद करने और भरपेट भोजन न देने संबंधी याचिका हाईकोर्ट में दाखिल किया था.