Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा
04-Aug-2022 11:05 AM
PATNA : एक दौर था जब आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और मोहम्मद शहाबुद्दीन की नजदीकियों की चर्चा होती थी. शाहबुद्दीन को लालू यादव का खासम खास कहा जाता था. लेकिन बदलते वक्त के साथ शहाबुद्दीन और लालू के बीच दूरियां बढ़ी. शहाबुद्दीन जब इस दुनिया को छोड़ कर चले गए तब परिवार वालों ने लालू परिवार से भी दूरी बना ली. कहीं ना कहीं सहाबुद्दीन समर्थकों का आरोप रहा कि उनके परिवार के साथ लालू यादव का कुनबा खड़ा नहीं दिखा. बाद में तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव ने ओसामा साहब से मुलाकात की और डैमेज कंट्रोल का प्रयास भी किया, लेकिन राज्यसभा और विधान परिषद में जब शहाबुद्दीन के परिवार को दर्जी नहीं मिली तो आखिरकार हिना साहब ने ऐलान कर दिया कि वह अपने समर्थकों के साथ बातचीत कर भविष्य की राह तय करेंगी. अब यह माना जा रहा है कि शहाबुद्दीन का कुनबा जेडीयू के साथ जा सकता है क्योंकि आरजेडी से उसकी काफी दूरी बढ़ चुकी है.
ऐसे में शहाबुद्दीन के परिवार के सबसे बड़े विरोधी के तौर पर माने जाने वाले रईस खान ने आरजेडी और लालू परिवार से नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दी है. रईस खान और शहाबुद्दीन के परिवार के बीच पुरानी अदावत रही है. ऐसे में रईस खान का तेज प्रताप यादव से मिलना कहीं न कहीं बड़ा पॉलीटिकल मैसेज है तेज प्रताप यादव और रईस खान की मुलाकात वाली तस्वीरें सामने आई हैं. इसमें तेज प्रताप के मामा भी साथ खड़े नजर आ रहे हैं. इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारे में तरह-तरह की चर्चा हो रही है. चर्चा यह है कि शहाबुद्दीन के परिवार का जेडीयू में जाना कहीं न कहीं रईस खान के लिए आर गेटिंग में बड़ा स्पेस क्रिएट कर सकता है. सिवान में शहाबुद्दीन परिवार की दूरी आरजेडी से होने के बाद रईस खान एंट्री ले सकते हैं और इसी कड़ी में उन्होंने तेज प्रताप यादव से मुलाकात की है.
रईस खान ने पिछली दफा विधान परिषद का चुनाव लड़ा था. स्थानीय निकाय कोटे से विधान परिषद का चुनाव निर्दलीय लड़ने वाले रईस खान जीत तो हासिल नहीं कर पाए थे, लेकिन उन्होंने यह ऐलान जरूर कर दिया था कि वह लोकसभा का अगला चुनाव भी लड़ेंगे. रईस खान बीते कुछ महीनों में लालू यादव के परिवार के संपर्क में रहे हैं. यह खबर भी आती रही है शायद इस बात की जानकारी शहाबुद्दीन परिवार को भी हो चुकी है. यही वजह है कि शहाबुद्दीन का कुनबा अब अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर आगे की तरफ बढ़ना चाहता है. पिछले दिनों रईस खान के ऊपर हमले की भी खबर आई थी. इसके बाद ओसामा साहब के ऊपर भी नकेल कसने की शुरुआत दिखी थी, लेकिन बाद में हिना साहब ने यह कहते हुए बेटे का बचाव किया था कि अगर ऐसा रहा तो उनका पूरा परिवार सिवान छोड़ देगा.