ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी

शाह से मुलाकात के बाद कुशवाहा का बड़ा दावा, बोले- जल्द होगी JDU में बड़ी टूट.. संपर्क में हैं कई नेता

शाह से मुलाकात के बाद कुशवाहा का बड़ा दावा, बोले- जल्द होगी JDU में बड़ी टूट.. संपर्क में हैं कई नेता

22-Apr-2023 02:18 PM

By First Bihar

PATNA: जेडीयू से अलग होकर नई पार्टी बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा के दिल्ली दौरे के बाद बिहार में कयासों का बाजार गर्म हैं। दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद पटना लौटे उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा दावा कर दिया है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि जल्द ही जेडीयू में भगदड़ मचने वाली है। जेडीयू के कई नेता उनकी संपर्क में हैं और आने वाले दिनों में इसका नजारा देखने को मिलेगा।


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड के लोग डरे हुए हैं, उनका डरना स्वाभाविक भी है। जेडीयू में अब कुछ भी बचा नहीं है। जेडीयू के जितने भी नेता हैं, एक-दो को छोड़कर सभी नेता कहीं न कहीं अपना मामले सेट कर रखे हुए हैं। जेडीयू के नेताओं ने अलग अलग पार्टियो में अपना संपर्क बना रखा है। जिस दिन जेडीयू डूबेगी, उस दिन के लिए सभी ने अपना ठिकाना पहले से तलाश कर रखा हुआ है। लोगों को मालूम है कि जेडीयू अब डूबने वाली नाव है। इसे डूबने से दुनिया की कोई ताकत नहीं बचा सकती है।


विपक्षी एकता से के सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अभी देखते जाइए ऐसे ही कहते कहते 2024 भी खत्म हो जाएगा। नीतीश जी के लिए कभी एक वक्त था। उस वक्त नीतीश जी उस वक्त का सही तरीके से इस्तेमाल किए होते तो शायद ऐसी कोई संभावना बन सकती थी। लेकिन आज की तारीख में जहां नीतीश जी खड़े हैं। अब उनकी पार्टी या जिसे बेस पर हुआ खड़े हैं। वह भी उनके पक्ष में नहीं है। तो फिर कहां से हो पाएगा? वह दिखाने के लिए कुछ ऐसा करते हैं ताकि जो उनकी हुई पार्टी है उनके लोगों को लगे कि कुछ हो रहा है। ऐसी कोई संभावना नहीं है बल्कि यह असंभव है।


नीतीश के विपक्ष के नेताओं से नीतीश कुमार पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल हो या केसीआर इन सब से आप भी जाकर मिल सकते हैं। मुलाकात से क्या होता है ? नीतीश की विपक्ष के नेताओं से मुलाकात जरूर हुई लेकिन विपक्ष के बड़े नेताओं की तरफ से कोई बयान नहीं आया। कुशवाहा ने कहा कि 2024 में नरेंद्र मोदी के सामने कोई चुनौती नहीं है। विपक्ष चुनौती देने की स्थिति में भी नहीं है, इसलिए 2024 तक उनके सामने कोई चैलेंज नहीं है। अमित शाह से हुई मुलाकात और बीजेपी से गठबंधन पर कुशवाहा ने कहा कि एनडीए में शामिल होने का कोई निर्णय हमारी पार्टी ने नहीं किया है। अपनी पार्टी में विमर्श करेंगे और राय लेने के बाद ही निर्णय लेंगे कि क्या करना है।