धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
13-Mar-2024 03:23 PM
By First Bihar
BETTIAH: पश्चिम चंपारण के बेतिया में शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। शादी की तैयारियां चल रही थी, तभी सीमेंट लदा तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे स्थित घर में घुस गया। इस हादसे में परिवार के एक सदस्य की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के सरिसवा-पिपरपाती मुख्य मार्ग की है।
मृतक की पहचान हरपुर गढ़वा पंचायत के वार्ड नंबर 23 निवासी अमेरिका राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमेरिका राम की पोति की आगामी 15 मार्च को शादी होनी थी।घर में शादी की तैयारियां अंतिम चरण में थीं। इसी बीच शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार के लोग अपने-अपने काम में लगे थे, तभी तेज सीमेंट लदा ट्रक अचानक घर में घुस गया।
इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में अमेरिका राम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद मृतक के शव को बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, इस घटना के बाद आरोपी ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।