बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
04-Jun-2022 11:26 AM
CHAPRA: सारण जिले से एक अनोखा खबर सामने आया है, जहां शादी तो कई जगह हो रही है लेकिन इस शादी की चर्चा हर जगह हो रही है। वर-वधु ने फेरे लेने से पहले बारात में आए कई लोगों को स्टेज पर बुलाकर उपहार में हेलमेट देते हुए सड़क पर सुरक्षित चलने की विनती की।
दरअसल, रसूलपुर थाना क्षेत्र के जमनपुरा गांव निवासी बलिराम दुबे की बेटी बेबी कुमारी की शादी बीते 2 जून को सारण के कोपा थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव निवासी दयानाथ मिश्रा के बेटे विकास मिश्रा से हुई। विकास कहते हैं कि जिस प्रकृति ने जीवन दिया है, उसे सुरक्षित रखना हमारा धर्म है। शादी में बांटे गए हैल्मेट से लोग काफी खुश है।
बेबी ने ली थी सपथ
दरअसल, दुल्हन बेबी कुमारी के बड़े पापा महंगु दुबे की 4 साल पहले चैनपुर-रसूलपुर पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी। इस घटना के बाद बेबी ने शपथ ली थी कि वह अपनी शादी में बारातियों को हेलमेट भेंट करेगी। बेबी ने बताया कि उन्होंने दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल संदीप शाही से प्रेरित होकर यह कदम को उठाया है। संदीप शाही को दिल्ली में लोग हेलमेट मैन के नाम से जानते है। संदीप दिल्ली समेत अन्य प्रदेशों में भी लोगों को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के पालन के लिए हेलमेट पहनने की सलाह देते हैं। उनकी पहल पर 28 अप्रैल को भी जिले की एक बेटी की शादी में 51 लोगों को उपहार स्वरूप हेलमेट दिया गया।