ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / शादी के दिन ही भाग गया दूल्हा, सेहरा बांधकर पहुंचा छोटा भाई, वधू...

शादी के दिन ही भाग गया दूल्हा, सेहरा बांधकर पहुंचा छोटा भाई, वधू पक्ष ने किया शादी से इनकार, बारातियों को बनाया बंधक

25-Jun-2023 05:53 PM

By First Bihar

SAMASTIPUR: समस्तीपुर के उजियारपुर थाना क्षेत्र के निकसपुर गांव में एक शादी समारोह में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी। जब बारात लगने के बाद दूल्हा जयमाला के लिए स्टैज पर पहुंचा। वधू पक्ष के लोगों की नजर जब दूल्हे पर गई तो वो अवाक रह गये। दूल्हे को बदला देख लोग आग-बबूला हो गये और शादी से इनकार करने लगे। 


वधू पक्ष के लोगों का कहना था कि जिस लड़के से उन्होंने अपनी बिटिया की शादी तय की है वो लड़का गायब है उसकी जगह उसका छोटा भाई बारात लेकर पहुंचा है। वे इस शादी के लिए कतई तैयार नहीं है। वर पक्ष के इस करतूत से गुस्साएं वधू पक्ष के लोगों ने बारात आए सारे बारातियों को बंधक बना लिया। इन्हें कम्युनिटी हॉल के एक कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान रातभर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। 


बताया जाता है कि रोसड़ा के मुरादपुर से बारात उजियारपुर के निकसपुर गांव में आई थी। बारातियों के साथ जो दूल्हा सिर पर सेहरा बांधकर लड़की के घर पर पहुंचा था दरअसल वो लड़के का छोटा भाई है। जबकि जिससे लड़की की शादी तय हुई थी वो किसी बात से नाराज होकर घर से भाग गया था। जिसके बाद लड़के वालों ने उसकी जगह उसके छोटे भाई को शादी का सेहरा पहनाया और बारात लेकर पहुंचे। 


गाजेबाजे के साथ लड़की के घर बाराती पहुंचे लेकिन जब जयमाला होने लगा तब ही चर्चा होने लगी की दूल्हा बदला हुआ है। देखते ही देखते यह बात आग की तरह फैल गयी। लड़की वाले वर पक्ष के लोगों पर भड़क गये। कहने लगे कि बड़े भाई से शादी तय हुई थी लेकिन दूल्हा बनकर छोटा भाई आया है। लड़के वाले के इस रवैय्ये से गुस्साएं वधू पक्ष के लोगों ने दूल्हा समेत बारातियों को बंधक बना लिया। हालांकि दोनों तरफ से मामले को सुलझाने की कोशिश की जा रही है।