ब्रेकिंग न्यूज़

Holi AI Photo Editing: अब घर बैठे बनाएं शानदार होली फोटो, हर कोई पूछेगा कहां कराया फोटोशूट? PM Kisan का बड़ा फायदा! सालाना ₹6,000 के साथ मिलेगी ₹36,000 की पेंशन, जानिए सरकार का डबल बेनिफिट प्लान बिहार में नशे के खिलाफ बड़ा धमाका! अब हर जिले में खुलेगा खास नारकोटिक्स थाना बिहार में होली की धूम: तेजप्रताप यादव ने खेली कुर्ता फाड़ होली, रामकृपाल यादव ने लगाए ठुमके नीतीश के शराबबंदी दावे पर सवाल: कटिहार में खुलेआम धधक रही महुआ की अवैध भट्ठियां चिराग पासवान की शादी का इंतजार: होली पर मां ने कहा..घर में बहू जल्द आने की उम्मीद शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज

शादी के 4 महीने में ही जिंदगी से उब गए थे कोंच BDO, सुसाइड नोट ने किया खुलासा, पढ़िए ये Exclusive रिपोर्ट

03-Nov-2019 07:30 PM

GAYA: कोंच बीडीओ राजीव रंजन की सुसाइड नोट firstbihar.com को मिला है. इस सुसाइड नोट ने पत्नी सोनम कुमारी के उस दांवे के खारिज कर दिया है. जिसमें वह कह रही थी कि पति के साथ उनका कोई विवाद नहीं था.


रिश्ते को संभाल नहीं पाया

राजीव के सुसाइट नोट से यह साफ हो गया है कि वह शादी के 4 माह के बाद ही वह जिंदगी से उब गए थे और परेशान रहते थे. सुसाइड नोट में लिखा है कि ‘’वह व्यक्ति जीवन से परेशान हो गए है. जिसकी वजह से मैंने कई बार कोशिश की, लेकिन वह रिश्ते को संभाल नहीं पाए. मैंने जिंदगी में बहुत दुख उठाया है. हर वक्त आंसूओं से घिरा रहा. जो लोग भी मिलने वह मुझे अपने हिसाब से चलाते रहे. मैंने किया भी जितना हो सकता था. लेकिन ईश्वर ने मुझे खुशियां देने का कभी मन नहीं बनाया. या मैं खुद समझ नहीं पाया. जिंदगी अब उलझ चुकी है.’’ 

सोनम ने स्वार्थी समझा

राजीव ने आगे लिखा है कि ’’ जिस इंसान के एक-एक बातों पर मैं चला वही इंसान मुझे स्वार्थी, गैरजिम्मेवार समझती है. मैंने कभी अपने बारे में नहीं सोचा. अगर सोचता को बहुत आगे बढ़ गया होता. फिर भी कोई मेरा दर्द समझ नहीं पाता है. रोज-रोज के कलह से थक चूका हूं. मैं लड़ाई नहीं करना चाहता, लेकिन लड़ाई हो जाती है. मैंने एक अच्छा जीवन चाहा था. मैं किसी के साथ कोई साजिश नहीं करता. मैं किसी की नजरों में बुरा हो सकता हूं,लेकिन मैंने किसी के साथ कभी बुरा नहीं किया. मैंने सोनम पर आंख बंद कर भरोसा किया, लेकिन मैं ही उसके जीवन में सबसे अधिक दुख का कारण बना हूं. मैं जानता हूं कि मेरे जाने के बाद मेरे घर की स्थिति खराब हो जाएगी. 

छत से कूदकर की थी सुसाइड

बता दें कि राजीव रंजन ने गया में 30 अक्टूबर को छत से कूदकर सुसाइड कर ली थी. घटनास्थल से 5 पेज का सुसाइड नोट, पर्स और मोबाइल मिला था. उनकी पत्नी सोनम कुमारी गया के एक सरकारी बैंक में पीओ हैं. राजीव मुंगेर जिले के धरहरा के रहने वाले थे. राजीव की पत्नी ने इस मौत की जांच की मांग की है और गया डीएम पर गंभीर आरोप लगाया था. लेकिन गया डीएम ने आरोपों को गलत बताया था. 

देखिए सुसाइड के बाद क्यों बोली थी सोनम