ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

शादी के अगले दिन हुई बिहार में लॉकडाउन की घोषणा, दूल्हा-दुल्हन के साथ 22 दिन से फंसे हैं 36 बाराती

शादी के अगले दिन हुई बिहार में लॉकडाउन की घोषणा, दूल्हा-दुल्हन के साथ 22 दिन से फंसे हैं 36 बाराती

14-Apr-2020 01:42 PM

CHHAPRA : देश भर में कोरोना महामारी तेजी से बढ़ती जा रही है. भारत में अब तक 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं. देश भर में लॉक डाउन की घोषणा होने से पहले ही बिहार के सीएम ने लॉक डाउन की घोषणा की थी. इसी से जुड़ा एक दिलचस्प मामला सूबे के छपरा जिले से सामने आया है. जहां शादी के अगले दिन ही बिहार में लॉकडाउन की घोषणा होने के कारण 22 दिन से 36 बाराती फंसे हैं.


मामला छपरा जिले के मांझी इलाके की है. जहां एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला है. शादी के अगले दिन ही बिहार में लॉकडाउन की घोषणा होने के कारण 22 दिन से 36 बाराती फंसे गए हैं. बारातियों के कष्ट को देखते हुए दुल्हन भी अपने मायके को छोड़ बारातियों के साथ कैंप में रह रही है.मांझी गांव के लोग इनकी काफी मदद कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि जिस दिन दूल्हे की बारात आई थी, उसके अगले ही दिन पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा भी हो गई. दूल्हा कोलकाता से बारात लेकर छपरा के मांझी आया था लेकिन लॉकडाउन के कारण रेलगाड़ी के साथ-साथ सड़क यातायात भी बंद हो गया जिसके कारण दुल्हन के घरवालों ने दूल्हा-दुल्हन और बारातियों को गांव के बाहर एक स्कूल में ठहरा दिया.


छपरा में 22 दिनों से 36 बारातियों ने इस स्कूल में शरण लिया हुआ है. 21 दिन किसी तरह बिताने के बाद इन  बारातियों का सारा पैसा खत्म हो चुका है लिहाजा अब गांव वालों की मदद से ये लोग भोजन कर रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने लॉकडाउन की अवधि को फिर से 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया है जिसके बाद ये लोग परेशान हो गए हैं. सभी बाराती पश्चिम बंगाल के भिखमहि गांव से छपरा के मांझी आये थे. अनुभव जिंदगी के सदस्य संजीव कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से तमाम बारातियों को भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है.