Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश
29-Jul-2022 08:56 PM
DESK: दहेज लोभियों पर लगाम कसने के लिए सरकार ने कड़े कानून बनाए हैं इसके बावजूद दहेज दानव अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं और आए दिन घटनाओं अंजाम दे रहे हैं। दो लाख रुपया दहेज नहीं मिला तो पति ने 3 दोस्तों के साथ मिलकर घर में गैंगरेप की घटना को अंजाम दे दिया। जिसमें युवक की मां और बहन ने उसकी मदद की। हैरत की बात है कि दो औरतों के सामने एक औरत की इज्जत तार-तार हो रही थी लेकिन किसी ने इसका विरोध नहीं किया।
इस घटना से समझा जा सकता है कि समाज आज किस दिशा में जा रहा है। कोई पति अपनी पत्नी के साथ इस तरह का रवैय्या अपनाएगा यह कोई सपने में भी नहीं सोच सकता है। लेकिन यूपी के कानपुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना हुई है। जिसे जानकर हर कोई हैरान है। पीड़िता ने चकेरी थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। पति-सास और ननद को महिला ने आरोपी बनाया है।
पीड़िता का कहना है कि 2020 में उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक ठाक था लेकिन उसके बाद और दहेज की मांग की जाने लगी। दहेज के तौर पर दो लाख रुपये मांगी जाने लगी। जिसे दे पाने में महिला के मायके वाले असमर्थ थे। जब मांग पूरी नहीं हुई तब महिला की अक्सर पिटाई की जाने लगी। उसे कई दिनों तक कमरे में बंद कर दिया गया। खाना भी बंद कर दिया गया। मायके वालों से फोन पर बातचीत भी बंद कर दी गयी।
बार-बार दहेज की मांग करने के बावजूद जब मांगे पूरी नहीं हुई तब एक दिन उसका पति शराब के नशे में 3 दोस्तों को लेकर घर आ गया फिर चारों ने मिलकर घर में ही गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। जब इसका विरोध किया तो पेट्रोल छिड़कर आग लगाने की कोशिश की गयी। किसी तरह वहां से निकली और मायके पहुंची। जिसके बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गयी।
पीड़िता के बयान पर चकेरी पुलिस ने पति और उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने ननद और सास को भी आरोपी बनाया है। पीड़िता का कहना था कि सास और ननद भी दहेज की मांग किया करते थे। उनके सामने ही गैंगरेप हुआ लेकिन दोनों मूकदर्शक बने रहे। फिलहाल सभी मौके से फरार है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।