ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / फेसबुक पर हुआ प्यार और फिर गुजरात से पटना पहुंच गई हीरा कारोबारी...

फेसबुक पर हुआ प्यार और फिर गुजरात से पटना पहुंच गई हीरा कारोबारी की बेटी, जानिए पूरा मामला...

31-Aug-2020 07:46 AM

PATNA : फेसबुक पर गुजरात के अंकलेश्वर के रहने वाले हीरा कारोबारी की बेटी को पटना के कदमकुआं के लोहानीपुर के रहने वाले दिव्यांग चार्टर्ड अकाउंटेंट आकाश से दोस्ती हो गया. कुछ दिनों बाद दोनों ने मोबाइल नंबर एक्सचेंज किया और फिर दोनों के बीच प्यार हो गया. 

दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं और फिर शादी करने का फैसला किया. पटना आने के लिए हीरा करोबारी की बेटी 27 अगस्त को घर से फरार हो गई और सीधे फ्लाइट लेकर पटना पहुंच गई. जहां आकाश के साथ 3 दिन तक रही और फिर दोनों रविवार को  रामगुलाम चाैक के पास स्थित धर्मशाला मंदिर में शादी करने पहुंचे. शादी की रस्में चल रही थी, तभी मौके पर गुजरात पुलिस कदमकुआं पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई और दोनों को पकड़ लिया. लड़की के परिजन भी साथ थे.

लड़की और उसके प्रेमी दाेनाें काे कदमकुंआ थाना ले जाया गया. फिर कागजी प्रक्रिया करने के बाद पुलिस दाेनाें काे रात में ही विमान से लेकर गुजरात चली गई. बताया जा रहा है कि अंकलेश्वर में लड़की के परिजनों ने आकाश पर भगाने का केस दर्ज कराया है. जिसके बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस परिजनों के साथ पटना पहुंची और दोनों को लेकर गुजरात चली गई.