अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन
20-Feb-2022 05:52 PM
BEGUSARAI : बेगूसराय में हत्या का एक सननीखेज मामला सामने आया है। शादी के लिए दुल्हन की तलाश में बेगूसराय पहुंचे युवक की हत्या उसके दोस्त ने ही कर दी और शव को भगवानपुर थाना क्षेत्र के चेरिया महड्डा ढाला के पास बूढ़ी गंडक नदी किनारे फेंककर मौके से फरार हो गया। बीते 17 फरवरी को युवक का शव बूढ़ी गंडक नदी के किनारे से पुलिस ने बरामद किया था। शनिवार की देर रात मृतक के परिजन बेगूसराय पहुंचे और शव के साथ यूपी के लिए रवाना हो गए।
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के अल्हैया नवाबगंज का रहने वाला 37 वर्षीय क्षत्रपाल मन में शादी का सपना संजोए बेगूसराय पहुंचा था लेकिन उसे क्या पता था कि दुल्हन की जगह उसे मौत नसीब होगी। शादी के लिए यूपी से बिहार पहुंचे क्षत्रपाल की हत्या से उसके परिजन सदमे में हैं। मृतक के परिजनों के मुताबिक क्षत्रपाल राजमिस्त्री का काम करता था। काम के दौरान उसकी दोस्ती बिहार के रहनेवाले मनोज से हो गई थी।
दोनों की दोस्ती इतनी प्रगाढ़ हो गई कि क्षत्रपाल अपने दोस्त मनोज की हर बात को मानने लगा। छत्रपाल ने जब मनोज से शादी करने की इच्छा जताई तो मनोज ने उसे भरोसा दिलाया कि वह उसकी शादी सुंदर लड़की से करा देगा। क्षत्रपाल शादी का सपना संजोए बीते 15 फरवरी को मनोज के साथ बेगूसराय चला आया। मनोज शादी कराने का झांसा देकर उसे उत्तर प्रदेश से भगवानपुर लेकर आया था। क्षत्रपाल शादी में खर्ज करने के लिए अपने साथ 25 हजार रूपए भी लेकर आया था। क्षत्रपाल के परिजनों को आरोपी मनोज के घर का पता मालूम नही है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस आरोपी मनोज की तलाश में जुट गई है।
मृतक क्षत्रपाल के परिजनों को शक है कि आरोपी मनोज ने ही 25 हजार रूपए की लालच में क्षत्रपाल की बेरहमी से हत्या कर शव को चेरिया गांव के पास बूढ़ी गंडक बांध के किनारे फेंक दिया होगा। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। जिसके बाद परिजन क्षत्रपाल का शव लेकर यूपी के लिए रवाना हो गए। फिलहाल पुलिस ने हत्या के सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।