ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

शादी का झांसा देकर महिला को एक लाख 80 हजार में बेचा, गया NH 2 पर लगे जाम ने बचाई जान

06-Jul-2020 12:12 PM

GAYA : गया के शेरघाटी से एक बड़ी खबर सामने आई है. झारखंड की रहने वाली एक महिला को शादी का झांसा देकर बेच दिया गया. एक लाख 80 हजार देकर महिला को खरीदने वाले उसे अपने साथ लेकर राजस्थान जा रहे थे, लेकिन NH-2 पर लगे जाम ने महिला की जान बचा ली. 


जी हां सड़क जाम के कारण अक्सर आपने लोगों की जान जाने की खबर सुनी होगी लेकिन झारखंड की रहने वाली कंचन देवी के लिए सड़क जाम वरदान बन गया. दरअसल झारखंड के झरिया की रहने वाली कंचन देवी को उसकी पड़ोसन ने शादी का झांसा देकर राजस्थान में रहने वाले एक शख्स को बेच दिया. पीड़िता कंचन देवी के मुताबिक 10 साल पहले उसकी शादी रितेश यादव नाम के एक शख्स के साथ हुई थी उसके दो बच्चे हैं. लेकिन किसी वजह से रितेश से उसकी शादी आगे नहीं चल पाई और वह अलग रहने लगी. पिछले दिनों उसकी पड़ोसन मंजू देवी ने कंचन को शादी कर लेने की सलाह दी. मंजू देवी ने कंचन को समझाया कि उसकी बेटी का एक देवर उदयपुर में रहता है लड़का अच्छा है और वह उससे शादी कर सकती है. 3 जुलाई को झरिया के जेके होटल में उदयपुर से विनीता नाम का शख्स कंचन को देखने आया आनन-फानन में पड़ोसन मंजू देवी और उसके रिश्तेदारों ने होटल में ही कंचन की शादी दिलीप से करा दी.


कंचन से शादी करने के बाद दिलीप उसे लेकर अपने साथ राजस्थान के उदयपुर जा रहा था. रास्ते में एक दो जगह पर कंचन में गाड़ी रोकने को कहा लेकिन दिलीप ने उसकी एक न सुनी. दिलीप ने ड्राइवर को इशारा कर दिया कि वह कहीं भी गाड़ी ना रोके. दिलीप के इस रवैया पर कंचन को शक हुआ और फिर वह उसके चंगुल से निकलने का उपाय तलाशने लगी. आखिरकार दिलीप और कंचन की गाड़ी जब गोपालपुर के पास पहुंची तो NH-2 पर जाम लग गया. जाम के कारण गाड़ी आगे नहीं बढ़ पा रही थी. इसी का फायदा उठाकर कंचन गाड़ी से उतर गई और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया. कंचन के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और फिर मौके पर पुलिस टीम भी पहुंच गई. अब इस मामले में कंचन ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. कंचन का कहना है कि उसके साथ मंजू देवी और उसके रिश्तेदारों ने मिलकर बड़ी साजिश रची. पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया और फिर सभी नामजद अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है.