मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
24-Jun-2022 03:01 PM
ARARIA: अररिया जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां हाईटेंशन करंट वाली टावर पर चढ़कर एक युवक शादी कराने की मांग आपने परिवार वालों से कर रहा था। ये हाई वोल्टेज ड्रामा नरपतगंज प्रखंड के देवीगंज गांव में हुआ है। यहां 35 साल का एक युवक एक लाख 33 हजार हाई टेंशन करेंट वाले टावर पर चढ़ गया। उसकी नाराजगी अपने परिवार से थी कि इतनी उम्र हो जाने के बावजूद उसकी शादी नहीं कराई जा रही थी।
टावर पर चढ़ा युवक शादी की जिद कर रहा था। इसी बात को लेकर आत्महत्या की बात कर रहा था। गनीमत ये थी कि लाइन चालू होने के बावजूद युवक सुरक्षित था। जैसे ही इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को मिली उन्होंने लाइन को कटवाया। मौके पर पुलिस भी पहुंच चुकी थी। ग्रामीणों के सहयोग से युवक को समझा बुझाकर काफी मशक्कत के बाद टावर से उतारा गया।
युवक नरपतगंज प्रखंड के खैरा गढ़िया वार्ड नंबर 16 देवीगंज के रहने वाले 35 साल के विकेश बहरदार पिता रामचंद्र बहरदार है। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाना ले गई, जहां युवक के पिता ने बताया कि विकेश का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। बताया जा रहा है कि युवक शादी को लेकर इसतरह से कई बार बिजली के खंभे पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास पहले भी कर चुका है। इसके बाद पुलिस ने बांड बनवाकर युवक को परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। अब युवक का टावर पर चढ़कर शोर मचाने का विडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।