50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी
30-Sep-2023 12:11 PM
By First Bihar
PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बिहार सरकार के एक पूर्व मंत्री सेक्सटॉर्शन गिरोह के शिकार हो गए हैं। गिरोह के सदस्यों ने पूर्व मंत्री को झांसे में लेकर उनसे करीब 20 हजार रुपए ठग लिए और अब दो लाख रुपए के ले ब्लैकमेल कर रहे हैं। परेशान पूर्व मंत्री ने पटना के साइबर थाने में मामला दर्ज कराया है।
दरअसल, देशभर में सेक्सटॉर्शन गिरोह का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। शातिर ठग लगातार लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। बिहार सरकार के एक पूर्व मंत्री को भी सेक्सटॉर्शन गिरोह ने अपना शिकार बनाया है। जानकारी के मुताबिक, पूर्व मंत्री के फेसबुक पर सीमा बिस्नोई नाम की किसी महिला का फ्रेंड रिक्वेस्ट आया था, जिसे पूर्व मंत्री ने एक्सेप्ट कर लिया था।
इसके बाद सीमा बिस्नोई ने फेसबुक मैसेंजर के जरीए पूर्व मंत्री से बातचीत शुरू की और उन्हे अपने झांसे में ले लिया। बातों का सिलसिला बढ़ा तो युवती ने पूर्व मंत्री को एक दिन वीडियो कॉल किया। पूर्व मंत्री ने जब कॉल को रिसीव किया तो उक्त महिला पूरी तरह से नग्न थी। महिला की इस हालत को देख पूर्व मंत्री ने फोन कट कर दिया हालांकि तबतक महिला ने स्क्रीन को रिकॉर्ड कर लिया था।
इसके बाद महिला ने स्क्रीन रिकॉर्ड को पूर्व मंत्री के पास भेजा और उसे वायरल करने की धमकी देकर पैसों की डिमांड कर दी। जिसके बाद पूर्व मंत्री घबरा गए और उन्होंने महिला द्वारा भेजे गए गुगुल अकाउंट पर चार बार में करीब 20 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके कुछ दिन बाद पूर्व मंत्री के पास एक फोन आया। फोन करने वाले शख्स ने खुद को दिल्ली साइबर सेल का अधिकारी बताते हुए पूर्व मंत्री से दो लाख रुपए की डिमांड कर दी। जिसके बाद पूर्व मंत्री साइबर थाना पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।