BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
03-Feb-2021 07:20 AM
BHAGALPUR : खबर भागलपुर के तिलकामांझी से है जहां एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। तिलकामांझी थाना क्षेत्र के नवाब बाग कॉलोनी में सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट के संचालक बबलू शाह उर्फ अनिल शाह के साथ-साथ दो ग्राहकों और दो कॉलगर्ल्स को हिरासत में लिया है। दरअसल पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली जिसके बाद एसएसपी निताशा गुड़िया ने एएसपी सिटी पूरन झा को छापेमारी के लिए भेजा। एपीसी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने छापेमारी की। शहर के एक पॉश इलाके में यह सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। इस हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट के खुलासे के बाद एसएसपी ने नेटवर्क को और खंगालने का दावा किया है।
पुलिस ने छापेमारी के बाद सेक्स रैकेट के संचालक को हिरासत में लिया है उसने 9 हजार में 3 कमरे का या फ्लैट किराए पर ले रखा था। जिस मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था उसके मालिक के बाहर रहते हैं। इसी का फायदा उठाकर संचालक ने यहां से सेक्स रैकेट ऑपरेट किया। आपको बता दें कि नवाब बाग कॉलोनी बेहद पॉश इलाका है और इस इलाके में कई वीआईपी लोग रहते हैं। एक वीआईपी कॉलोनी में सेक्स रैकेट की बात सुनने के बाद सभी अचरज में हैं। पुलिस ने जिस वक्त छापेमारी की उसके बाद ग्राहकों समय तक कॉल गर्ल्स को वहां से निकालना पुलिस के लिए एक चुनौती बन गई थी।
सेक्स रैकेट को चलाने वाला बबलू शाह इसके पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। शहर के अलग-अलग इलाकों में उसने सेक्स रैकेट चलाया है। इसके पहले इशाकचक और जोगसर में भी उसने सेक्स रैकेट ऑपरेट किया था। वह बंगाल और दूसरे जिलों से एक लड़की को एक बार में 10 दिन के लिए कांटेक्ट पर लाता था। पिछली बार पकड़ी गई लड़की ने बताया था कि उसे 10 दिन के लिए 20 हजार मिलते हैं और उसके बाद वह वापस चली जाती है। पुलिस ने जिन दो कॉल गर्ल्स को हिरासत में लिया है उसमें एक कटिहार जिले की रहने वाली है जो कि दूसरी कोलकाता के सोनागाछी की है। एक लड़की 4 दिन से यहां थी जबकि दूसरी मंगलवार को ही भागलपुर आई थी। पुलिस की पूछताछ में पता चला है बबलू शाह के साथ एक महिला भी रैकेट में शामिल है जो बाहर से लड़कियों को लाने का काम करती है। अब पुलिस महिला की तलाश कर रही है। जिन ग्राहकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है उसमें तिलकामांझी में मिठाई की दुकान चलाने वाले राजेश कुमार और भीखनपुर गुमटी नंबर 2 के मोहम्मद शहंशाह कुरैशी शामिल हैं।