ब्रेकिंग न्यूज़

ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद

सितंबर में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, दिसंबर तक की छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखिए..

31-Aug-2020 01:46 PM

DESK : कोरोना संकट के इस काल में ज्यादातर लोग बैंक जाने से बच रहे हैं. नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए ज्यादा से ज्यादा बैंकों के कामों को निपटाया जा रहा है, लेकिन कुछ काम ऐसे हैं जिनके लिए आप को बैंक जाना ही पड़ेगा. हम आपको बता दें कि सितंबर का महीना कल से शुरू होने वाला है ऐसे में इस महीने में बैंकों की भी छुट्टियां है तो आपको यह जानना बेहद जरूरी है कि सितंबर के महीने में किस दिन बैंक बंद रहेंगे और किस दिन खुले रहेंगे.

 इस महीने कोई ऐसी गजटेड छुट्टी है त्यौहार नहीं है जिसके कारण पूरे देश में छुट्टी हो. हालांकि तीन त्यौहार है जिसकी छुट्टियां बैंकों में होंगी.यह छुट्टियां सभी राज्यों में ना होकर उन्हें राज्यों में होंगी जहां यह त्यौहार मनाए जाते है .2 सितंबर के दिन श्री नारायण गुरु जयंती है इस दिन कोच्चि गंगतोक और तिरुअनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे. 17 सितंबर को महालय अमावस्या का पर्व है इस दिन अगरतला, कोलकाता और बेंगलुरु में बैंकों में छुट्टियां होंगी.

 कुछ राज्यों में विश्वकर्मा दिवस की वजह से भी बैंक बंद रहेंगे. तिरुअनंतपुरम में 21 सितंबर को श्री नारायण गुरु समाधि दिवस की वजह से बैंक बंद रहेंगे महीने की 1 तारीख के दिन सिक्किम में जात्रा और केरल में तीसरे ओणम की वजह से बैंक बंद रहेंगे. 23 सितंबर को हरियाणा में हीरोज शहादत के दिन बैंकों का अवकाश होगा. 28 सितंबर के दिन सरदार भगत सिंह जयंती है. इन सब के अलावा 6,13,20, 27 को रविवार इसलिए इन दिनों बैंक बंद रहेंगे. 12 सितंबर को दूसरा और 26 सिंतबर को चौथा शनिवार है, इसलिए बैंक बंद रहेंगे. 


 सितंबर से लेकर दिसंबर तक जानें कितने दिन बैंकों में रहेगा अवकाश... 


news image