मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
12-Jul-2021 01:20 PM
By Amit
DELHI : बिहार के बहुचर्चित सेनारी नरसंहार मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार की अपील याचिका मंजूर कर ली है. पटना हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की है. सुप्रीम कोर्ट ने इस अपील को मंजूर करते हुए अब आरोपियों को नोटिस जारी किया है. आरोपियों का जवाब आने के बाद बिहार सरकार की अपील पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई शुरू करेगा.
साल 1999 में बिहार में सेनारी नरसंहार हुआ था. इस दौरान कई लोगों की हत्या कर दी गई थी. पटना हाई कोर्ट में लंबी सुनवाई के बाद पिछले दिनों निचली अदालत की तरफ से दोषी ठहराए गए. 15 आरोपियों को सबूत के अभाव में बरी कर दिया था. हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की है.
सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस अब्दुल नजीर और जस्टिस श्री कृष्णा मुरारी की बेंच ने इस मामले में आज याचिका को मंजूर करते हुए सभी आरोपियों को नोटिस जारी किया है. आपको बता दें कि अरवल जिले में सेनारी नरसंहार हुआ था. सेनारी गांव में 34 लोगों की जातीय हिंसा में निर्मम हत्या कर दी गई थी. निचली अदालत ने 15 नवंबर 2016 को एक 11 आरोपियों को फांसी की सजा और अन्य को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. लेकिन पटना हाई कोर्ट ने इन सब को बरी कर दिया था.