22 साल बाद भारतीय सेना से रिटायर हुए नरेश प्रसाद, नक्सल प्रभावित गांव में हुआ भव्य स्वागत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद
22-Nov-2019 03:05 PM
PATNA : 2020 के विधानसभा चुनाव के लिए जब जदयू-भाजपा में सीट शेयरिंग होगी तो नीतीश कुमार की पार्टी पटना में BJP के कब्जे वाली दो सीटें ले लेगी. नीतीश कुमार के खास सिपाहसलार ने ऐसा ही दावा किया है. दावा ये भी है कि पटना में भाजपा जदयू कार्यकर्ताओं के दम पर जीतती है.
नीतीश के खास सिपाहसलार का दावा
अगर आप इस दावे को हल्के में लेने के मूड में हैं तो अपना इरादा बदल दीजिये. ये दावा नीतीश कुमार के खास सिपाहसलार रणवीर नंदन कर रहे हैं. नीतीश के किचेन कैबिनेट के सदस्यों में शामिल रणवीर नंदन ने कल पटना के जदयू कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. ये बैठक 2020 की चुनावी तैयारियों को लेकर थी. बैठक में साफ साफ कहा गया कि जदयू इस दफे पटना महानगर की 6 सीटों में से 3 सीटें अपने हिस्से में लेने जा रही है. पटना महानगर की 6 सीटों में पटना साहिब, कुम्हरार, बांकीपुर, दीघा, दानापुर और फुलवारीशरीफ शामिल है. इनमें से सिर्फ एक यानि फुलवारीशरीफ में जदयू के श्याम रजक विधायक हैं बाकी सभी पर भाजपा का कब्जा है. रणवीर नंदन ने अपने कार्यकर्ताओं को कहा कि वे इन क्षेत्रों के सभी बूथों पर तैयारी कर लें. अपने आदमी को तैनात कर दें क्योंकि जदयू हर हाल में तीन सीट पर चुनाव लड़ने जा रहा है.
जदयू के दम पर पटना में जीतती है भाजपा
JDU के कार्यकर्ताओं की बैठक में रणवीर नंदन ने कहा कि पटना में जदयू के कार्यकर्ताओं की तादाद सबसे ज्यादा है. लेकिन जदयू के कार्यकर्ता बेहद सीधे हैं. लिहाजा सरकार की अच्छी योजनाओं का लाभ दूसरे लोग उठा ले जाते हैं. आगे ऐसा नहीं होने जा रहा है. अब जदयू अपना हिस्सा अधिकार के साथ लेगा. अपना अधिकार लेने के लिए जदयू पटना के 6 विधानसभा सीटों के सभी 2200 बूथों पर अपना संगठन खड़ा करने जा रहा है.
जदयू को नितीन नवीन और संजीव चौरसिया की सीट चाहिये
पार्टी के कार्यकर्ताओं के मुताबिक रणवीर नंदन ने ये भी भरोसा दिलाया है कि जदयू हर हाल में दीघा और बांकीपुर सीट लेकर रहेगी. 2010 में भी जदयू ने भाजपा से दीघा विधानसभा सीट ले ली थी और तब वहां जदयू की पूनम देवी चुनाव जीती थीं. ये दीगर बात है कि 2015 के विधानसभा चुनाव में जदयू के उम्मीदवार राजीव रंजन राजद और कांग्रेस के समर्थन के बावजूद दीघा से तकरीबन 25 हजार वोट से हारे थे. वहीं बांकीपुर में जदयू-राजद और कांग्रेस के साझा उम्मीदवार को भाजपा से तकरीबन 40 हजार वोट से हार का सामना करना पड़ा था.