ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

SDM को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद गया सेंट्रल जेल में रेड, 3 घंटे तक चली छापेमारी

14-Jul-2024 06:09 PM

By First Bihar

GAYA: गया सेंट्रल जेल से किसी ने टेकारी के एसडीएम को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद डीएम त्यागराजन एसएम और एसएसपी आशीष भारती के निर्देश पर रविवार को जेल में छापेमारी की गयी। इस दौरान जेल के विभिन्न वार्डो में 3 घंटे तक छापेमारी चली। हालांकि कि इस दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिल पाया है।


सेंट्रल जेल में छापेमारी के दौरान सिटी एसपी प्रेरणा, टाउन डीएसपी पीएन साहू, सदर एसडीओ किसलय श्रीवास्तव, एडीएम, कोतवाली थाना, सिविल लाइन थाना, रामपुर थाना, मगध मेडिकल थाना, चंदौती थाना सहित शहर के कई थानों के कॉन्स्टेबल मौजूद थे। पुलिस कर्मियों ने सभी वार्डो में गहन छापेमारी की। जिससे जेल में बंद बंदियों के बीच हड़कंप मच गया। 


बता दें कि बीते दिनों सेंट्रल जेल में बंद कोंच के जिला पार्षद के पति विमलेश यादव के द्वारा टेकारी एसडीएम को जान से मारने की धमकी फोन कर जेल से दी गयी थी। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए आज गया सेंट्रल जेल में छापेमारी की गयी।