ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / LKG के बच्चे ने फीस नहीं भरी तो प्रिंसिपल बन गया हैवान, पिटाई...

LKG के बच्चे ने फीस नहीं भरी तो प्रिंसिपल बन गया हैवान, पिटाई के चलते मासूम के शरीर पर पड़े निशान

05-Jul-2019 06:50 PM

By 9

PATNA:  पटना के नौबतपुर इलाके में स्कूल का प्रिंसिपल ही हैवान बन गया. एलकेजी में पढ़ने वाले एक मासूम का कसूर बस इतना था कि उसने स्कूल का फीस नहीं भरी. इसी बात से नाराज साईं साधना स्कूल के प्रिसिंपल गोविंद शर्मा ने मासूम की जमकर पिटाई कर दी. इस पिटाई के चलते बच्चे के शरीर पर जगह-जगह निशान पड़ गया. स्कूल प्रिंसिपल या हैवान? बच्चे की हालत देखकर उसके पिता ने पुलिस में प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. स्थानीय बताते हैं कि स्कूल के प्रिंसिपल गोविंद की यह पुरानी आदत है. इससे पहले भी वो एक बच्चे की इसी तरह पिटाई कर चुका है. इस पिटाई के चलते उस बच्चे की आंख में गहरी चोट आ गई थी. स्कूल में प्रिंसिपल गोविंद का खौफ इतना है कि उसके डर से बच्चे डरे और सहमे रहते हैं. अब सवाल यह है कि अगर बच्चे इसी तरह से डरे और सहमे रहे तो आखिर उनका विकास कैसे होगा. उल्टे प्रिंसिपल ने दी धमकी अब पिटाई के डर से एलकेजी में पढ़ने वाला मासूम स्कूल नहीं जाना चाह रहा है. बच्चे की मां ने बताया कि जब वो इस बात की शिकायत करने स्कूल पहुंची तो उल्टा प्रिंसिपल उनपर ही आग बबूला हो गया और धमकी दी. इस प्रिंसिपल के डर से स्कूल के बच्चे के अलावा उसके परिजन भी सहमे रहते हैं.