ब्रेकिंग न्यूज़

RRC WR Apprentice 2026: रेलवे में निकली बंपर भर्ती... 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानिए क्या है अपडेट क्या यही शराबबंदी है? जनसुराज की पूर्व प्रत्याशी का पति शराब की खेप के साथ घर से गिरफ्तार Bihar Crime News: मामा घर शादी में आई नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों का सहयोग से पुलिस ने मुख्य आरोपियों को दबोचा Bihar News: बिहार में होली से पहले बर्ड फ्लू की आशंका से सहमे इस जिले लोग, दर्जनों कौवों की मौत से हड़कंप Bihar News: बिहार में होली से पहले बर्ड फ्लू की आशंका से सहमे इस जिले लोग, दर्जनों कौवों की मौत से हड़कंप Crime News: बिहार में नशीली दवा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: दो गांवों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, तस्करों की तलाश जारी 77 हजार से ज्यादा स्कूलों में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन, 5 राह-वीरों को किया गया सम्मानित Bihar Crime News: कई दिनों से लापता दो नाबालिग लड़के सकुशल बरामद, डांट के डर से छोड़ा था घर Bihar Crime News: कई दिनों से लापता दो नाबालिग लड़के सकुशल बरामद, डांट के डर से छोड़ा था घर Bihar News: पथ निर्माण विभाग के 27 कार्यपालक अभियंताओं की बल्ले-बल्ले...बनाए गए S.E. लिस्ट देखें...

बिहार में सरकारी स्कूलों की बदहाली देखिए: मिड डे मील परोसने के बाद छोटे बच्चों से धुलवाए बर्तन, वीडियो हुआ वायरल

बिहार में सरकारी स्कूलों की बदहाली देखिए: मिड डे मील परोसने के बाद छोटे बच्चों से धुलवाए बर्तन, वीडियो हुआ वायरल

03-Mar-2024 06:03 PM

By Vikramjeet

HAJIPUR: बिहार के सरकारी स्कूल की बदहाली दूर होती नहीं दिख रही है। खासकर राज्य में मिड डे मील योजना का हाल बेहाल है। एक तरफ स्कूल प्रशासन द्वारा मध्याह्न भोजन के नाम पर जहां बच्चों को घटिया खाना परोसा जाता है तो वहीं दूसरी तरफ खाने के बाद बर्तन भी उन्हीं छोटे बच्चों से धुलवाए जाते हैं। ऐसा ही एक मामला हाजीपुर से सामने आया है।


दरअसल, यह पूरा मामला वैशाली के बिदुपुर प्रखंड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय उर्दू श्यामपुर दयाल का है, जहां स्कूलों में रसोइया रहने के बावजूद मिड डे मिल खाने के बाद छात्रों से बर्तन धुलवाया जा रहा है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 


वायरल वीडियों में छोटे-छोटे बच्चों मिड डे मील खाने के बाद बर्तन धोते दिख रहे हैं। इस मामले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि स्कूल में बच्चों को बर्तन नहीं धोना है। इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की जाएगी और जो भी लोग इसमें दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ एक्शन होगा।