ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त

नवोदय विद्यालय की कुव्यवस्था को लेकर छात्रों ने किया हंगामा, प्रिंसिपल और शिक्षक पर लगाए गंभीर आरोप

नवोदय विद्यालय की कुव्यवस्था को लेकर छात्रों ने किया हंगामा, प्रिंसिपल और शिक्षक पर लगाए गंभीर आरोप

10-Apr-2022 06:34 PM

JAMUI: जमुई के बरहट स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के सैकड़ों छात्र स्कूल की कुव्यवस्था से परेशान होकर सड़क पर उतर आए। हाथों में पोस्टर लिए छात्रों ने इस दौरान स्कूल के प्रिसिंपल और शिक्षकों के खिलाफ नारेबाजी की। आक्रोशित छात्रों ने स्कूल के शिक्षक सुनील सिंह और बीके दुबे पर गंभीर आरोप लगाये और उनके खिलाफ भी नारे लगाए। छात्रों ने अपनी समस्याओं को बरहट थानाध्यक्ष के समक्ष रखा। 


सैकड़ों की संख्या में हंगामा कर रहे छात्रों ने बताया कि वे रात से भूखे प्यासे है लेकिन उनकी सुध लेने वाला तक कोई नहीं है। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल सीके ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए छात्रों ने कहा कि प्रिंसिपल छात्रों से अभद्र व्यवहार करते हैं जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। यही नहीं आतंकवादी, देशद्रोही, असमाजिक तत्व जैसे शब्दों का प्रयोग किया जाता है। विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरीके से चौपट हो गई है। ना तो बेहतर खाना दिया जाता है और ना ही पीने के लिए शुद्ध जल ही नसीब होता है। 


बच्चों को खेलकूद की सामग्री तक उपलब्ध नहीं कराई जाती है। स्कूल की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ बोलने पर प्राचार्य सीके ठाकुर छात्रों को टीसी देने और स्कूल से निकाल देने की धमकी देने लगते हैं। बच्चों ने विद्यालय के शिक्षक सुनील सिंह और बीके दुबे पर भी गंभी आरोप लगाया। इनके द्वारा भी छात्रों को प्रताड़ित किया जाता है। छात्रों को यह बातें अक्सर कही जाती है कि तुम पढ़ो या न पढ़ो, हमें तो सैलरी मिलती रहेगी। 


छात्रों से जब खाना नहीं खाने के संबंध में पूछा गया तब बताया कि घटिया खाना दिया जाता है जो खाने लायक ही नहीं रहता है। मेस मैन्यू के हिसाब से खाना छात्रों को नहीं दिया जाता है। छात्रों की बातें सुनने के बाद बरहट थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार बच्चों को अपने साथ नवोदय विद्यालय ले गये जहां सभी को खाना खिलवाया गया। 


इस संबंध जब प्रिसिंपल सीके ठाकुर से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गयी तब उन्होंने फोन पर बताया कि वे अभी स्कूल के काम से बाहर निकले हुए हैं। कुछ बच्चों द्वारा दवाब बनाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।मेस मीटिंग में बच्चों के साथ बातचीत कर समस्या को सुलझा लिया जाएगा।