ब्रेकिंग न्यूज़

धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप

अचानक स्कूल का निरीक्षण करने पहुंच गए मंत्री जनक राम, शिक्षकों को दे दी सख्त हिदायत; बोले- 15 दिन में व्यवस्था नहीं बदली तो..

04-Aug-2024 02:22 PM

By First Bihar

BAGAHA: बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम रविवार की सुबह अचानक आवासीय राजकीय अंबेडकर अनुसूचित जाति –जनजाति प्लस टू विद्यालय, चौतरवा का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने स्कूल की व्यवस्था में कई खामियां पाई। जिसको लेकर उन्होंने स्कूल प्रबंधन को व्यवस्ता में सुधार लाने की सख्त हिदायत दी और और विद्यालय प्रबंधन को 15 दिन का अल्टीमेटम दे दिया है। 


दरअसल, मंत्री जनक राम को छात्रावास में रह रहे छात्रों से शिकायत मिली थी कि उन्हें समय पर भोजन नहीं दिया जाता। साथ ही मेन्यू के मुताबिक उन्हें पौष्टिक खाना नहीं खिलाया जाता है। इस शिकायत के बाद अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम सुबह सुबह ही स्कूल पहुंच गए और ऑन दी स्पॉट छात्रों से शिकायतें सुनने के बाद विद्यालय प्रबंधन की जमकर क्लास लगाई।


इस दौरान उन्होंने हेडमास्टर को नसीहत देते हुए कहा कि आप इतने स्मार्ट हैं बच्चों को भी स्मार्ट बनाकर रखना चाहिए। अब तक उनको ड्रेस नहीं दिया गया जबकि 15 जुलाई तक यूनिफार्म दे देना चाहिए था। 


बता दें कि इस आवासीय स्कूल में बच्चों को रात 9 बजे की बजाय 11 बजे रात्रि में खाना दिया जाता है। इसके अलावा कुछ बच्चों ने भरपेट नाश्ता और खाना नहीं मिलने की भी शिकायत की थी। जिसको लेकर मंत्री ने आदेश दिया है कि कैंपस में साफ सफाई समेत अन्य कमियों को 15 दिन के भीतर दुरुस्त किया जाए।