दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
04-Nov-2019 03:53 PM
DESK : देश का सबसे बड़ा बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को समय-समय पर जागरुक करते रहता है. एक बार फिर से SBI ने अपने 42 करोड़ ग्राहकों को अलर्ट किया है.
बैंक ने अपने ग्राहकों को बताया है कि इनकम टैक्स रिफंड के नाम पर हो रही धोखाधड़ी से आपको भी नुकसान हो सकता है. SBI ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि SMS में टैक्स रिफंड की रिक्वेस्ट जेनरेट करने को लेकर यदि कोई भी SMS आता है तो उसके लिंक पर क्लिक न करें. इस से आपका पूरा बैंक अकाउंट खाली हो सकता है.
SBI ने हाल में ही ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर ग्राहकों को अलर्ट किया है. ट्वीट में लिखा गया है कि, 'क्या आपको भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से रिफंड के लिए फॉर्मल रिक्वेस्ट डालने का SMS आया है? ये मैसेज आपको धोखा देने के मकसद किया गया है. ऐसे किसी मैसेज में दिए गए लिंक को न खोलें, इसे पूरी तरह इग्नोर करें और तुरंत रिपोर्ट करें.'
ट्वीट के साथ ही SBI ने GIF फाइल भी एड किया है. जिसमें यह बताया गया है कि फ्रॉड मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही दूसरी वेबसाइट पर रीडायरेक्ट हो जाता हैं और उसके बाद ग्राहकों के खाते से संबंधित जानकारियां को निकाल कर उसका गलत इस्तेमाल किया जाता है.