ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / सावन में भी जेठ जैसी तपिश, झमाझम बारिश के लिए करना होगा लंबा...

सावन में भी जेठ जैसी तपिश, झमाझम बारिश के लिए करना होगा लंबा इंतजार

24-Jul-2023 07:02 AM

By First Bihar

PATNA: सूबे में मानसून की स्थिति बेहद कमजोर बनी हुई है। सावन के महीने में भी लोगों को जेठ की तपिश महसूस हो रही है। रविवार को राज्य भर के 20 जिलों का तापमान बढ़ा रहा है।


मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अंदर अगले 24 घंटे भीषण गर्मी वाला होगा। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं। राज्यभर में बारिश की कमी का आंकड़ा 43% पहुंच चुका है। रविवार देर रात दक्षिण मध्य बिहार में कुछ जगहों पर बारिश हुई है।


 मालूम हो कि, बिहार में पिछले एक सप्ताह से मानसून रूठ गया है। गर्मी बढ़ गई है। किसानों की मुश्किलें भी बढ़ गई है। धान रोपनी प्रभावित होकर रह गई है। जिस धान की पहले रोपनी हुई है उन खेतों में भी अब पटवन की जरूरत महसूस की जाने लगी है। मानसून के आगमन के बाद से अब तक दो महीने के दौरान मात्र 340 मिलीमीटर वर्षा हुई है।