ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / सावन की अंतीम सोमवारी आज, शिवालय में शिवभक्तों का लगा तांता

सावन की अंतीम सोमवारी आज, शिवालय में शिवभक्तों का लगा तांता

12-Aug-2019 08:52 AM

By 3

DESK : आज सावन की अंतीम सोमवारी है. साथ ही शुभ प्रदोष व्रत का भी शुभ संयोग बन रहा है, जो कि भगवान शिव को अत्यंत प्रिये है. https://www.youtube.com/watch?v=rz7Djdup0jk&t=3s ऐसी मान्यता है कि सावन के आखिरी सोमवार के दिन रुद्राभिषेक करने से सारी मनोकामनाएं हो जाती है. आज के दिन भगवान महाकाल की पूजा करने से बड़ा से बड़ा संकट भी टल जाता है. सावन की आखिरी सोमवारी को लेकर पटना के शिवभक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. सावन की आखिरी सोमवारी को शिवालयों में शिवभक्तों का तांता लगा है. पटना के शिव मंदिरो में भक्त सुबह से ही पूजा-अर्चना कर रहे हैं. आज आखिरी सोमवारी को लेकर राजधानी के अधिकांश शिव मंदिरों में पूजा की विशेष तैयारी है. बोरिंग रोड चौराहा स्थित मंदिर, जलेश्वर महादेव मंदिर कंकड़बाग, पंच शिवमंदिर कंकड़बाग, विजय नगर मंदिर, बेली रोड स्थित खाजपुरा शिव मंदिर, पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर, श्री सिद्धेश्वरी काली मंदिर बांस घाट, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर समेत शहर के कई मंदिरों को एलईडी बल्बों एवं झालर से सजाया गया है. रविवार की देर रात से ही रंग-बिरंगी रोशनी बिखेरते एलईडी बल्ब और झालर मनोरम छटी बिखेर रहा है. इसके साथ ही बिहार के अन्य प्रमुख शिव मंदिरों में भी भक्त जलाभिषेक कर रहे हैं. सभी शिवमंदिरों में प्रशासन ने सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की है. बता दें कि सावन महीने में सोमवार के दिन को लेकर हिंदू धर्म में मान्यता है कि इस दिन पूजा पाठ एवं व्रत करने से भगवान शिव अपने आराध्य पर प्रसन्न होते हैं और मनोवांछित फल की प्राप्ती होती है. सोमवार का व्रत का शिव की आराधना और आशीवार्द प्राप्त करने के लिए विशेष महत्वपूर्ण माना जाता है.