बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम
05-Aug-2024 12:55 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव सावन की तीसरी सोमवारी के मौके पर अपने पूरे परिवार के साथ बाबा भोलेनाथ का दर्शन करने पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा पर जलाभिषेक कर अपने बेहतर स्वास्थ की प्रार्थना की है। इस दौरान उनकी पत्नी राजश्री और बेटी कत्यानी भी साथ नजर आई। तेजस्वी के बारे में कहा जाता है कि उनका पूरा परिवार भोलेनाथ का भक्त है। ऐसे में सावन के ख़ास मौके पर मंदिर पहुंचे।
दरअसल, तेजस्वी ने कहा कि हम गरीबों की सेवा करने मंदिर पहुंचे हैं। हमलोग भगवान में आस्था रखते हैं। भगवान सबका भला करते हैं। इसके अलावा टीएमसी के नेता के तरफ से भगवान राम को लेकर दिए गए बयान पर तेजस्वी ने कहा कि कौन क्या व्यक्तिगत रूप से बात करता है उसे हमारा कोई लेना-देना नहीं है। हम लोग सभी लोगों का आज विश्वास का मामला है। हम लोग धर्म को लेकर जो बहस छिड़ जाता है वो अंदुरूनी सबका मामला होता है। ऐसे में इस तरह के बयानबाजी से लोगों को बचना चाहिए। हालांकि, हमने पूरा बयान सुना नहीं है। लेकिन ऐसा कुछ बोला है तो ऐसा नहीं करना चाहिए।
उधर, केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार को देश के गरीबों से कोई मतलब नहीं है। न महंगाई से मतलब है न गरीब से मतलब है, न बेरोजगारी से मतलब है। गरीब प्रदेश बिहार जैसे राज्यों में कल कारखाना लगे इससे उनको कोई मतलब नहीं है। बस वो लोग हिंदू मुस्लिम कर देश में फसाद करवाना चाहती है। इसके अलावा आरक्षण के मुद्दों को लेकर तेजस्वी ने कहा कि भाजपा को बताना चाहिए कि आरक्षण का दायरा जो हमने बढ़ाया उसको 9वीं अनुसूची में क्यों नहीं डाला जा रहा है, इसकी क्या वजह है ?