ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

सुपौल में जमीनी विवाद को लेकर एसिड अटैक, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

16-Nov-2022 12:55 PM

By SANT SAROJ

SUPAUL : बिहार के सुपौल से एक दिल दहला देने वाला मामला निकल कर सामने आया है। यहां जमीनी विवाद को लेकर एक युवक पर एसिड फेंक दिया गया है। इसमें युवक बुरी तरह घायल हो गया है। जिसे आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां, इसका इलाज जारी है। 


बताया जा रहा है कि, यह मामला सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र के रतौली का है। जहां आरोपी राजकुमार साह के भाई राम कुमार साह से सुमित कुमार सिंह ने जमीन खरीदी थी। जिसके बाद सुमित अपनी खरीदी गई जमीन पर मिट्टी भराई करने गया था, लेकिन इसी दौरान राजकुमार साह ने आकर मिट्टी भरने से मना कर दिया। जिसके बाद इस बात को लेकर थोड़ा कहा - सुनी हो गई। इसी बात से गुस्से में आए राजकुमार साह ने  सुमित कुमार सिंह के ऊपर एसिड फेंक दिया। जिसके बाद घायल सुमित को उसके परिजनों द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां, इसका इलाज जारी है। 



जानकारी के अनुसार, घायल सुमित कुमार सिंह पीठ के हिस्से पर एसिड फेंकने से बुरी तरह झुलस गया है। वहीं, पीपरा पुलिस ने आरोपी राजकुमार साह को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल महज 1 माह पूर्व भी सुपौल में ऐसिड अटैक की घटना सामने आई थी। जिसमें किशनपुर थाना क्षेत्र में शराब का उधार बाकी रहने पर शराब तस्कर ने एक युवक के शरीर पर एसिड फेंक दिया था। जिससे उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया था। घटना के संबंध में सुपौल सदर SDPO कुमार इंद्रप्रकाश ने बताया कि दो पक्षों के बीच भूमि विवाद में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष एक व्यक्ति पर एसिड जैसा कुछ पदार्थ फेंकने की बात प्रकाश में आई है जिसमें एक युवक जख्मी हो गया है घटना सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पिपरा पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।