बिहार में सेहत से खिलवाड़: ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली सामान बेचने वाले बड़े सिंडिकेट का खुलासा, लोगों में हड़कंप केंद्रीय बजट 2026-27 : विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देते हुए जन आकांक्षाओं की पूर्ति का ब्लूप्रिंट है यह बजट- नीतीश मिश्रा Road Accident : बिहार में सड़क हादसों पर लगेगा ब्रेक, ब्लैक स्पॉट खत्म करने के लिए सरकार ने तैयार किया एक्शन प्लान बिहार के वकील ने जिंदा दारोगा का गयाजी में क्यों किया पिंडदान? जानिए.. झूठ-फरेब और ‘भिष्म प्रतिज्ञा’ की दिलचस्प कहानी बिहार में साइबर क्राइम के दो बड़े मामले: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 27 लाख की ठगी, तो बिजली विभाग का अधिकारी बनकर 4 लाख वसूले बिहार में साइबर क्राइम के दो बड़े मामले: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 27 लाख की ठगी, तो बिजली विभाग का अधिकारी बनकर 4 लाख वसूले Bihar Train News : बिहार बोर्ड परीक्षा को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला, 2 जोड़ी ट्रेनों का 5 हॉल्ट पर स्टॉपेज; छात्रों को राहत Bihar Crime News: ट्रॉली बैग में शव मिलने से सनसनी, युवती की लाश होने की आशंका; बदमाशों ने हत्या कर ठिकाने लगाया Bihar Crime News: बिहार में नशीली दवाओं की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 1.48 लाख ट्रामाडोल टैबलेट जब्त; दो स्मगलर अरेस्ट Bihar Crime News: बिहार में नशीली दवाओं की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 1.48 लाख ट्रामाडोल टैबलेट जब्त; दो स्मगलर अरेस्ट
25-Nov-2024 06:06 PM
By mritunjay
ARWAL: अरवल के मेहंदिया थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई और एक ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक स्कार्पियो ने बुजुर्ग व्यक्ति को कुचल दिया। घटना के बाद स्कार्पियो चालक ने ऑटो चालक को भी टक्कर मार दी। पुलिस ने स्कार्पियो को जब्त किया है वही चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
मेहंदिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 60 वर्षीय ललन सिंह की मौत हो गई और 30 वर्षीय सुभाष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। ललन सिंह सड़क किनारे शौच करने गए थे, तभी एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उन्हें कुचल दिया।
इसके बाद स्कार्पियो ने भागने की कोशिश में एक ऑटो चालक को भी टक्कर मार दी, जिसमें सुभाष कुमार घायल हो गए। घायल को अरवल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और आरोपी स्कार्पियो चालक को गिरफ्तार कर लिया है।