Bihar police : बिहार के इस जिले में दो SHO हुए सस्पेंड, SSP कांतेश कुमार मिश्रा की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही पर गिरी गाज Bihar River: विजय सिन्हा के दावों की खुली पोल ! ट्रकों से नहीं हाईवा से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन; DM ने जांच का दिया आदेश Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा
03-Oct-2019 06:05 PM
PATNA : बिहार से राज्यसभा की एक सीट पर हो रहे उप चुनाव में भाजपा ने अपने उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया है. पार्टी ने सतीश चंद्र दूबे को राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है. राजद के सांसद राम जेठमलानी के निधन के कारण इस सीट पर उप चुनाव हो रहा है.
सतीशचंद्र दूबे को मिला मुआवजा
सतीशचंद्र दूबे वाल्मिकीनगर लोकसभा सीट से 2014 में सांसद चुने गये थे. 2019 मं ये सीट जदयू के खाते में चली गयी. BJP ने सीटिंग सांसद का सीट अपनी सहयोगी पार्टी जदयू को दे दिया था. उस वक्त ही सतीश चंद्र दूबे को ये आश्वासन मिला था कि उन्हें बाद में कहीं एडजस्ट किया जायेगा. अब पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजने का फैसला ले लिया है. सतीश चंद्र दूबे का चुनाव लड़ना औपचारिकता मात्र है, उनका राज्यसभा जाना तय है.
ब्राह्मण वोटरों पर पकड़ बनाये रखने की कोशिश
दरअसल बिहार के चंपारण इलाके के तीनों लोकसभा सीटों पर ब्राह्मण वोटरों की तादाद अच्छी खासी है. बाल्मिकी नगर, पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण तीनों लोकसभा सीटों पर NDA उम्मीदवारों की जीत में इस जाति वर्ग के वोटरों का खासा योगदान रहा है. हालांकि चंपारण में ब्राह्मण तबके से आने वाले एकमात्र सांसद का पिछले चुनाव में टिकट काट देने से ब्राह्मणों में नाराजगी भी थी. ये नाराजगी आगे के चुनाव में भारी पड़ सकती थी. भाजपा ने उसे दूर करने की कोशिश की है.
भाजपा ने जदयू के दावे को नकार कर लिया सीट
राज्यसभा की ये सीट राजद के सांसद राम जेठमलानी के निधन से खाली हुई है. लेकिन विधानसभा में बहुमत जदयू-भाजपा का है. ऐेसे में NDA गठबंधन के ही उम्मीदवार का जीतना तय था. जदयू ने इस सीट पर अपना दावा जताया था लेकिन भाजपा नहीं मानी. बिहार से राज्यसभा की एक और सीट खाली होनी है. शरद यादव की राज्यसभा सदस्यता जानी तय है. भाजपा ने जदयू को उस सीट पर उम्मीदवार देने को कहा है. हालांकि वो सीट जदयू की ही है.