ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / ससुरालवालों ने विवाहिता को जलाकर मार डाला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,...

ससुरालवालों ने विवाहिता को जलाकर मार डाला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, घटना के बाद ससुरालवाले फरार

25-Jul-2021 09:45 PM

By RANJAN

SASARAM: दहेज हत्या की घटना को रोकने के लिए बने कड़े कानून के बावजूद दहेजलोभी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन दहेज हत्या की घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला सासाराम के शिव सागर का है। जहां विवाहिता की हत्या दहेज के लिए कर दी गयी है। मृतका के परिजनों का यह आरोप है कि ममता देवी को उससे ससुरालवालों ने जलाकर मार डाला है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और दहेज हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। 


मृतका के परिजनों ने बताया कि शिवसागर थाना क्षेत्र के बभनी निवासी रामाशीष साह की पुत्री ममता की शादी 2 साल पूर्व रसेंदुआ गांव के उपेंद्र साह के साथ बड़े ही धूमधाम के साथ हुई थी। शादी के महज कुछ दिनों बाद ही और दहेज की मांग की जाने लगी। मांग पूरा नहीं होने पर विवाहिता ममता देवी के साथ  मारपीट की जाने लगी। 


हाल ही में दहेज के रूप में बाइक की मांग की गयी थी। जिसके बाद मृतका के परिजनों ने बाइक उपेंद्र साह के घर पर पहुंचाया। संतान नहीं होने पर विवाहिता को शारिरीक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जाने लगा और फिर से दहेज की मांग की जाने लगी और एक दिन ससुरालवालों ने विवाहिता को जिंदा जला दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी।



 ममता को निजी नर्सिंग होम में लाकर भर्ती करा ससुरालवाले मौके से फरार हो गये। किसी तरह से इस बात की जानकारी मृतका के परिजनों को मिली। मौके पर पुलिस के साथ पहुंचे परिजनों ने मृतका के ससुरालवालों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ससुरालवालों की गिरफ्तारी में जुट गयी है। फिलहाल पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है। इस घटना के मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.