ब्रेकिंग न्यूज़

घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

ससुराल से लौट रहा था युवक, ऑटो पलटने से हुई मौत, 6 अन्य लोग घायल

16-May-2022 08:35 AM

CHHAPRA: खबर सारण जिले के सहाजितपुर थाना इलाके की है, जहां मथि छपरा गांव के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि 6 अन्य लोग घायल हैं। इसमें एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक सिवान जिला के भगवानपुर थाना इलाके का रहने वाला सुदामा महतो का बेटा जितेंद्र कुमार महतो बताया जा रहा है। घायल बच्ची की पहचान सिवान जिले के महाराजगंज की रहने वाली अजीत कुमार की चार साल की बेटी उषा कुमारी के रूप में की गई है।


फिलहाल सभी घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि जितेंद्र कुमार महतो अपने ससुराल बनियापुर थाना इलाके के लंवा हाता आया हुआ था। यहां से ऑटो पर सवार होकर वह सिवान लौट रहा था। इसी दौरान ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए।


डॉक्टर ने जितेंद्र कुमार महतो को मृत घोषित कर दिया गया। जैसे-जैसे लोगों को घटना की सूचना मिली, उनके बीच कोहराम मच गया। सूचना पाकर बनियापुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।