ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

सासाराम में उत्पाद विभाग की टीम पर शराब तस्करों ने किया हमला, 7 पुलिस वाले घायल

05-Jun-2023 08:19 PM

By RANJAN

SASARAM: बिहार में सात साल से पूर्ण शराबबंदी है। इस कानून को कड़ाई से लागू कराने में पुलिस जुटी है। उत्पाद विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर अवैध शराब के धंधेबाजों पर कार्रवाई कर रही है। उत्पाद पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों के बीच आक्रोश व्याप्त है। यही कारण है कि आए दिन शराब के अवैध धंधेबाज उत्पाद विभाग की टीम पर हमला करते देखे जाते हैं। 


इस बार सासाराम में शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर एक बार फिर से हमला बोला है। शराब तस्करों के हमले में उत्पाद निरीक्षक प्रभात विद्यार्थी सहित 7 पुलिस कर्मी घायल हो गये हैं। वही इस दौरान पुलिस की दो गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त किया गया है। घायल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दयाल बिगहा की है। जहां इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी।