ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

सासाराम में मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, रामनवमी में जुलूस के दौरान हुआ था भारी बवाल

28-Jul-2023 05:35 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM: पिछले दिनों रामनवमी के मौके पर सासाराम में हुए भारी उपद्रव को ध्यान में रखते हुए इसबार रोहतास पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। मोहर्रम को लेकर डीएम धर्मेंद्र कुमार और एसपी विनीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान बाइक सवार पुलिस जवानों ने शहर में घूमकर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया।


मोहर्रम को लेकर जिले के विभिन्न चौक चौराहों पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही संवेदनशील जगहो पर नजर रखी जा रही है। रोहतास के एसपी विनीत कुमार ने बताया कि तमाम तरह के पुलिस वालों बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने अपील की है कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में लोग मोहर्रम का त्यौहार मनाएं।


बता दें कि सासाराम में रामनवमी की शोभायात्रा खत्म होने ही वाली थी, तभी शहर धधक उठा था। हिंसा की आग ऐसे जली कि लोग सिहर उठे थे। देखते ही देखते बेकाबू भीड़ ने आगजनी शुरू कर दी थी। कई गाड़ियां धू-धू कर जलने लगीं थी। कुछ देर तक ऐसा लग रहा था कि मानो शहर में न पुलिस है और न ही कोई प्रशासन। जब तक पुलिस जागी तब तक शहर का माहौल बदल चुका था। सड़कें जंग का मैदान बन चुकी थीं लेकिन बाद में किसी तरह से शहर के हालात सामान्य हुए थे।