कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक
27-Dec-2019 01:34 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM: ख़बर सासाराम से है, जहां घर से कोचिंग के लिए निकली इंटर की एक छात्रा की डेड बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया है. घटना डेहरी ओन सोन की है. बताया जा रहा है कि इंटर की छात्रा श्रेया गुरुवार शाम को अपने घर डेहरी के मोहन बिगहा से कोचिंग के लिए निकली थी, जब देर रात तक वो नहीं लौटी तो घर के लोग परेशान हो गये.
काफी खोजबीन के बाद भी जब छात्रा नहीं मिली तो परिवारवालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. इसी बीच आज श्रेया का शव डिहरी थाना के ही रेलवे पुल के नीचे सोन नदी के किनारे मिला है. शव को देखने से लगता है कि पानी में डूबने से उसकी मौत हुई है.
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है. लड़की की मौत कैसे हुई इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.