ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

बिहार पुलिस की परीक्षा देकर घर लौट रहे अभ्यर्थी की मौत, घर में मचा कोहराम

15-Mar-2021 09:38 AM

By Ranjan Singh

SASARAM : बिहार पुलिस की परीक्षा देकर घर लौट रहे अभ्यर्थी की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई. अभ्यर्थी की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया है. 

खबर रोहतास जिले के चेनारी से है, जहां बरताली तथा जगडिहरा गांव के बीच एक अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी. जिससे ऑटो सवार एक युवक की मौत हो गई.  मृतक की पहचान चेनारी थाना क्षेत्र के तुर्की गांव के रहने वाले गौरी शंकर पासवान के बेटे दिलीप कुमार के रुप में की गई है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि दिलीप बिहार पुलिस की भर्ती परीक्षा देकर अपने घर लौट रहे था. उसी दौरान दर्दनाक सड़क हादसे में स्पॉट डेथ हो गई. दिलीप के मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में भेज दिया है. वहीं हादसे के बाद ट्रक का चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया.