ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
17-Apr-2024 09:47 PM
By RANJAN
SASARAM: इस वक्त की बड़ी खबर सासाराम से आ रही है। जहां कोचस के लहेरी स्थित श्रीपालपुर गांव में ईडी की छापेमारी हुई। बताया जाता है कि बालू कारोबार से जुड़े मोर मुकुट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक जितेंद्र कुमार सिंह के घर पर ईडी ने रेड किया। जितेंद्र कुमार सिंह भूमिगत बताए जाते हैं।
इस संबंध में E.D. के अधिकारी कुछ भी कहने से फिलहाल बचते दिख रहे हैं। लेकिन छापेमारी के दौरान जो कागजात ईडी ने घर वालों को उपलब्ध कराया है, उसके अनुसार जितेंद्र कुमार सिंह के आवास पर करीब 6 घंटे तक छापेमारी चली।
बताया जाता है कि इस संबंध में ईडी ने परिवार के लोगों को एक नोटिस दिया है। नोटिस में 19 अप्रैल को जितेंद्र कुमार सिंह ED के समक्ष हाजिर होने को कहा गया है। मिली जानकारी के अनुसार बड़े बालू कारोबारी सुभाष यादव से तार जुड़ा हुआ है। बता दें कि लालू प्रसाद के करीबी सुभाष यादव के यहां पहले भी ED कई बार छापेमारी कर चुकी है।