ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
16-Aug-2020 07:12 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM : बिहार में कोरोना काल में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सासाराम जिले से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. रविवार की देर शाम अपराधियों ने 2 लोगों को गोली मार दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात रोहतास जिले के सासाराम इलाके की है. जहां अकोढ़ीगोला थाना इलाके की है, जहां हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. देर शाम अपराधियों ने 2 लोगों को गोली मार दी है. मिली जानकारी के मुताबिक निजी कंपनी के 2 सिक्योरिटी गार्ड को गोली मारी गई है. बताया जा रहा है कि वेतन भुगतान के समय इस वारदात को अंजाम दिया गया है.
गोली लगने के कारण दोनों सिक्योरिटी गार्ड गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. घायल ब्रजेश सिंह और विनय कुमार सिंह को इलाज के लिए अकोढ़ीगोला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. ब्रजेश सिंह के पैर में गोली लगी है, जबकि विनय के कंधे में गोली लगी है. बताया जाता है कि अकोढीगोला में एक निजी सिक्योरिटी कंपनी का कार्यालय है. उसी कार्यालय के पास कुछ सिक्युरिटी गार्ड अपना वेतन लेने के लिए खड़े थे. इसी दौरान बाइक सवार नकाबपोश हथियारबंद अपराधी आए तथा ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.
घटना की सूचना मिलते ही रोहतास पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है. अकोढ़ीगोला थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.