ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

सासाराम में अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली, रुपये लूटकर फरार

15-Mar-2021 05:50 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM : बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. आये दिन बदमाश बड़ी घटना को अंजाम देकर निकल जा रहे हैं. ताजा मामला सासाराम का है, जहां बदमाशों ने एक शख्स को गोली मार दी और उसे गहने और रुपये लूटकर फरार हो गए. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना सासाराम के परसथुआ थाना इलाके की है, जहां कथराई गांव में फेरी कर सामान बेचने वाले शख्स को गोली मारकर उसके साथ लूटपाट की गई है. बताया जाता है कि करगहर थाना क्षेत्र के धनेज गांव के रहने वाले रामाशंकर सेठ फेरी कर बर्तन-गहने आदि बेचते हैं. सोमवार को जब वह फेरी कर बर्तन और गहना-आभुषण बेचते हुए कथराई गांव के पास पहुंचे तो अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी और उनके पास से गहने-नगदी आदि लूट लिए. 


घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रामाशंकर सेठ को घटनास्थल पर से उठाकर सासाराम के सदर अस्पताल ले गई. घायल के बेटे ने बताया कि नगदी तथा गहना और अन्य सामान की लूट हुई है, जो कुल मिलाकर लगभग एक लाख के आसपास का होता है. पुलिस मामले की छानबीन में लग गई है.