ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

सोमवारी पर ‘बम-बम भोले’ की गूंज, दुर्गम गुफा स्थित गुप्तेश्वर नाथ में भक्तों ने किया जलाभिषेक

12-Aug-2019 12:55 PM

By 13

SASARAM: रोहतास में सावन की अंतिम सोमवारी पर बाबा भोले के जलाभिषेक के लिए लोगों की अपार भीड़ उमड़ रही है. कैमूर पहाड़ी के दुर्गम गुफा में स्थित गुप्तेश्वर नाथ महादेव में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. रोहतास जिले के दक्षिणी इलाके में कैमूर पहाड़ी के ऊपर 200 मीटर गुफा के अंदर प्राकृतिक शिवलिंग अवस्थित है. जहां दूर-दूर से भक्त इस गुफा में जाकर जलाभिषेक करते हैं. कांवरियों की संख्या अधिक होने के कारण श्रद्धालुओं के दम घुटने की आशंका के मद्देनजर कमेटी द्वारा पाइपलाइन के जरिए गुफा के अंदर ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है. जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा भोले के दर्शन कर जलाभिषेक किया. सासाराम से रंजन कुमार की रिपोर्ट