22 साल बाद भारतीय सेना से रिटायर हुए नरेश प्रसाद, नक्सल प्रभावित गांव में हुआ भव्य स्वागत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद
20-Nov-2019 06:02 PM
PATNA : रांची में बैठकर कल जदयू संसदीय दल के नेता ललन सिंह ये दावा कर रहे थे कि अगर जरूरत पड़ी तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पुराने मित्र सरयू राय के लिए चुनाव प्रचार करने आयेंगे. लेकिन पटना में मुख्यमंत्री ने ऐसी संभावना को सिरे से खारिज कर दिया. नीतीश ने सरयू राय के लिए चुनाव प्रचार करने की बात को नकार दिया है.
नीतीश बोले-मेरी क्या जरूरत
पटना में आज पत्रकारों ने नीतीश से सवाल पूछा-सरयू राय के लिए कब चुनाव प्रचार करने जा रहे हैं. सवालों से बचते हुए नीतीश अपनी गाड़ी में बैठे और फिर बोला-मेरी वहां क्या जरूरत है. यानि नीतीश कुमार ने झारखंड के मुख्यमंत्री के खिलाफ बागी उम्मीदवार बन कर चुनाव लड़ रहे सरयू राय का प्रचार की संभावना को सीधे तौर पर खारिज कर दिया. हालांकि कल उनके करीबी और जदयू संसदीय दल के नेता ललन सिंह रांची में ये दावा कर चुके थे कि अगर सरयू राय ने कहा तो नीतीश कुमार उनका चुनाव प्रचार करने आ सकते हैं. ललन सिंह ने ये भी कहा था कि सरयू राय के समर्थन में जदयू उस सीट से कोई उम्मीदवार नहीं देगा.
नीतीश के पुराने मित्र हैं सरयू राय
सरयू राय नीतीश कुमार के पुराने मित्र हैं. बिहार के बहुचर्चित चारा घोटाले के वक्त उनकी नजदीकी काफी बढ़ी थी. इस घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वालों में सरयू राय भी शामिल थे. वहीं नीतीश कुमार और उनके सिपाहसलार ललन सिंह भी यही लड़ाई लड़ रहे थे. इसके बाद झारखंड का बंटवारा हुआ लेकिन नीतीश और सरयू राय की नजदीकी कायम रही. सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी दोनों की नजदीकी झलकती रही.
भाजपा की ज्यादा नाराजगी मोलने का खतरा नहीं उठा सकते नीतीश
सरयू भाजपा नेतृत्व को चुनौती दे रहे हैं. वे बीजेपी के मुख्यमंत्री के खिलाफ बागी उम्मीदवार बन कर खड़े हैं. उनके प्रचार का सीधा मतलब यही निकलता कि नीतीश भाजपा नेतृत्व को चुनौती दे रहे हैं. झारखंड में जदयू का प्रचार करना अलग मसला है लेकिन भाजपा के बागी के लिए प्रचार करना अलग मैसेज देता. लिहाजा नीतीश ने खुद को इस विवाद से अलग कर लिया.