बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
26-Nov-2021 09:06 AM
By SONU
NAWADA : नवादा नगर थाना क्षेत्र के बाबा के ढाबा के समीप एक सरसों तेल से भरा एक टैंकर पलट गया. इससे सड़क पर खाद्य तेल की नदी बहने लगी. यह देखकर आसपास के लोग बहती गंगा में हाथ धोने के लिये उस पर टूट पड़े और बर्तनो में तेल भरकर लूटने लगे. इससे वहां अफरातफरी मची रही. टैंकर गड्ढे में पलटने से ड्राइवर घायल हुआ. ड्राइवर को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
सूचना पर बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को वहां से हटाया और घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया. ग्रामीणों ने सरसों तेल को लूटने लगा सूचना मिलते ही नगर थाने के पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर सभी ग्रामीणों को हटाकर घायल ड्राइवर को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है.
यह सरसों का तेल कोलकाता से नेपाल जा रहा था तभी एनएच थर्टी वन बाबा के ढाबा के समीप सड़क चौड़ीकरण करने को लेकर किए गए गड्ढे में जा पलटा. इससे टैंकर का चालक घायल हो गया. टैंकर से तेल बहने लग गया. तेल की नदी बहती हुए देखकर वहां उसे लूटने के लिये लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोग दौड़-दौड़कर घरों से बर्तन ले आये और सरसों का तेल उनमें भरकर ले गए.