Bihar News: 'सांप जंगली जानवर है या पालतू ..? BJP विधायक ने सदन में मंत्री को छुड़ाए पसीने, सरकार ने क्या दिया जवाब.... PATNA NEWS: जेल में रहेंगे पप्पू यादव या मिलेगी बेल, MP-MLA कोर्ट में आज होगा सुनवाई. जानिए क्या है नया अपडेट? Bihar Assembly : बिहार विधानसभा सदन की कार्यवाही शुरू, विपक्ष इन सवालों का मांग रही जवाब; जानिए सदन में आज का पूरा रूटीन Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में कांग्रेस का अनोखा विरोध, पुतले पर चूड़ी पहनाकर सरकार को आड़े हाथों लिया, इस मुद्दे पर CM नीतीश से मांग रहे जवाब Nitish Rabri clash : राबड़ी और CM नीतीश कुमार के बीच हुई नोंक-झोंक को लेकर बोले JDU विधायक - माघ का महिना तो देवर -भौजाई के बीच ... Howrah Vande Bharat delay : रेल यात्री ध्यान दें! गया–कोडरमा रेलखंड पर निर्माण कार्य से वंदे भारत समेत कई ट्रेनें 15 दिनों तक रहेंगी प्रभावित, देखें नया टाइम टेबल Bihar Khasmahal Land News : खासमहाल जमीन पर सरकार सख्त, रद्द होगी इन 12 जिलों में बंदोबस्ती; पढ़िए क्या है वजह NEET student death case : पटना NEET छात्रा मौत केस: 10 और लोगों का होगा DNA टेस्ट, CBI जांच की तैयारी तेज; हॉस्टल सुरक्षा पर सख्ती Bhojpur rail project : बिहार में इस रेलखंड का होगा दोहरीकरण, इन शहरों को मिलेगी नई रफ़्तार; जानिए क्या है ख़ास Bihar Assembly : बिहार विधान मंडल में आज भी हंगामे के आसार, महिला सुरक्षा और अपराध पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष
25-Sep-2019 03:05 PM
PATNA : सरकारी स्कूलों में गांधी जयंती पर हर वर्ष होने वाली छुट्टी इस बार नहीं मिलेगी। राज्य के सरकारी स्कूलों में गांधी जयंती की छुट्टी रद्द कर दी गई है। नीतीश सरकार की तरफ से गांधी जयंती के मौके पर शुरू की जा रही जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम को सफल बनाने का जिम्मा शिक्षा विभाग को मिला है।
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों को यह निर्देश दिया है कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन सभी स्कूलों को खुला रखा जाए। शिक्षा विभाग ने जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शेड्यूल भी जारी किया है।
सभी सरकारी स्कूल सुबह 7 बजे से लेकर 11:30 बजे तक खुले रहेंगे। स्कूलों में सुबह के वक्त प्रभातफेरी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और स्कूली छात्र जल-जीवन-हरियाली से जुड़े नारे लगाएंगे। महात्मा गांधी के 150वीं जयंती समारोह को लेकर भजन और सर्वधर्म प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया जाना है। सरकारी स्कूलों के बच्चे इस बात की शपथ लेंगे कि वह ना केवल पेड़ लगाएंगे बल्कि उसे बचाएंगे भी। प्लास्टिक का उपयोग रोकने और पानी बिजली की बचत के साथ-साथ स्वच्छता की शपथ भी लेंगे।