ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Home / news / बिहार : सरकार ने सबकुछ खोल दिया, बस मास्क जरूरी है

बिहार : सरकार ने सबकुछ खोल दिया, बस मास्क जरूरी है

06-Feb-2022 01:51 PM

PATNA : बिहार में संक्रमण की तीसरी लहर थमने के बाद नीतीश सरकार ने आज सबसे बड़े छूट का ऐलान किया है. कोरोनावायरस की तीसरी लहर के दौरान जो पाबंदियां लगाई गई थी उनमें से ज्यादातर को सरकार ने अब खत्म कर दिया है. राज्य में अब तो ना नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा और ना ही बाजार पर कोई पाबंदी रहेगी. 


हालांकि अभी भी शादी विवाह, अंतिम संस्कार जैसे समारोह में आने वाले लोगों के ऊपर लिमिट लगा कर रखी गई है, यह बात अलग है कि अब शादी विवाह अंतिम संस्कार जैसे मौकों पर 200 लोग अधिकतम शामिल हो पाएंगे.


सरकार ने राज्य के सभी दुकानों प्रतिष्ठानों शॉपिंग मॉल धार्मिक स्थलों को भी खोलने का फैसला किया है. हालांकि पार्क और दूसरे तरह के उद्यानों पर अभी भी थोड़ा अंकुश रहेगा. सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक ही पार्क और उद्यान खुल पाएंगे. सिनेमा हॉल, क्लब, जिम, स्टेडियम, स्विमिंग पूल और रेस्टोरेंट को 50 फ़ीसदी क्षमता के साथ चलाने की इजाजत होगी.


बिहार में धार्मिक स्थलों को फिलहाल बंद रखा गया था लेकिन अब सरकार की तरफ से लगाई गई पाबंदियों में छूट के बाद श्रद्धालु भगवान की पूजा भी कर पाएंगे. अब तक के धार्मिक स्थलों में केवल पुजारियों और दूसरे धर्म गुरुओं को पूजा की इजाजत थी. सरकार ने कोरोना से बचाव के लिए अभी भी लोगों को मास्क का इस्तेमाल करने और सामाजिक दूरी का पालन करने की सलाह दी है.