गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
05-Apr-2021 11:04 AM
By RANJAN KUMAR
SASARAM : बिहार में कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए राज्य सरकार ने 11 अप्रैल तक के सभी शिक्षण संस्थानों और कोचिंग इंस्टीट्यूट को बंद रखने का फैसला किया है, लेकिन सरकार का यह फैसला कोचिंग संचालकों को रास नहीं आ रहा. पटना में कोचिंग संचालकों ने रविवार को बैठक कर सरकार के इस फैसले के खिलाफ नाराजगी जाहिर की थी. कोचिंग संचालकों ने ऐलान कर दिया था कि सरकार का फैसला नहीं मानने वाले, लेकिन अब कोचिंग संचालकों ने सरकार के फैसले के विरोध में छात्रों को आगे कर दिया है.
इस वक्त की बड़ी खबर सासाराम से सामने आ रही है, जहां छात्रों ने जबरदस्त बवाल किया है. छात्र सरकार के उस फैसले का विरोध कर रहे हैं जिसमें कोचिंग संस्थानों को बंद करने का निर्देश दिया गया है. छात्रों ने सासाराम के समाहरणालय और पोस्ट ऑफिस से चौराहे के पास आगजनी की है. गाड़ियों पर पथराव किया है और इस दौरान दुकानों में तोड़फोड़ भी की गई है.
लगभग 2 घंटे तक के छात्रों ने सासाराम के मुख्य सड़क पर बवाल काटा है. नगर थाना इलाके में छात्रों के हंगामे से अफरातफरी का माहौल रहा है. छात्रों की मांग है कि कोचिंग संस्थान को बंद नहीं किया जाए.
छात्रों के हंगामे के बाद जिले के डीएम और एसपी खुद मौके पर पहुंचे हैं. पुलिस ने कार्यवाई करते हुए 9 उपद्रवी छात्रों को गिरफ्तार भी किया है. रोहतास के डीएम ने कहा है कि सरकार के फैसले को सभी को मानना होगा. कोरोना वायरस से बचने के लिए अगर गाइडलाइन जारी की गई है तो इसका विरोध ठीक नहीं है. वहीं दूसरी तरफ कोचिंग संस्थान सामने आए बगैर छात्रों का इस्तेमाल कर सरकार के फैसले का विरोध करवा रहे हैं.