सहरसा में बाइक की डिक्की से चोरी हुए 3 लाख रूपये कटिहार से बरामद, आरोपी फरार आर्केस्ट्रा में नाबालिगों के शोषण के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 लड़कियों को कराया मुक्त, 3 आरोपी गिरफ्तार बेगूसराय में बाइक सवार युवकों की दबंगई, 10 रूपये की खातिर पेट्रोल पंप पर की मारपीट और फायरिंग SUPAUL: छातापुर में संतमत सत्संग का 15वां महाधिवेशन संपन्न, VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने महर्षि मेही परमहंस को दी श्रद्धांजलि Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Bihar News: बिहार महिला आयोग में भी अध्यक्ष-सदस्यों की हुई नियुक्ति, इन नेत्रियों को मिली जगह, जानें... Bihar Crime News: बिहार में पंचायत के दौरान खूनी खेल, गोली मारकर युवक की हत्या; गोलीबारी से दहला इलाका Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा? Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा?
12-Sep-2024 02:47 PM
By First Bihar
AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद से निकल कर सामने आ रहे हैं। जहां सरकारी क्वार्टर में सांप घुस गया। जिसमें अगल-बगल पड़ोसी को डसा और उनकी मौत हो गई। यह घटना सोन कॉलोनी के सरकारी क्वार्टर की बताई जा रही है। इस घटना में गुरुवार को सर्प दंश से एक किशोर के साथ दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में किशोर के साथ साथ एक महिला भी शामिल है। दोनों मृतक अगल बगल के क्वाटर में रहते थे।
वहीं, मृतक किशोर की पहचान हसपुरा थाना क्षेत्र के बड़ोखर गांव निवासी सुभाष कुमार सिंह के 16 वर्षीय पुत्र कृष्ण वैभव और मृत महिला की पहचान छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के इंदरी कला गांव निवासी गधेल राम की 26 वर्षीय पत्नी रबिता देवी के रूप में की गई है। दोनों कई वर्षों से सोन नहर सिंचाई कॉलोनी में रहते थे।
वहीं बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह एक बजे रबिता को सर्प ने सोए अवस्था में गर्दन में डंस लिया। परिजन सर्प को मारने का प्रयास करते उसी क्रम में सर्प दीवार में बने दरार से घुसकर दूसरे घर में प्रवेश कर गया और वहां सो रहे कृष्ण वैभव को डंस लिया। सर्प दंश के बाद आनन फानन में परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों के परिजन सांप की सही जानकारी नहीं दे सकें। जिसके कारण उन्हें एंटी वेनम की सुई नहीं लगाई जा सकी। ऐसी स्थिति में दोनों की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
उधर, रेफर होने के बाद गया पहुंचने से पहले किशोर ने दम तोड़ दिया जबकि रबिता के परिजन उसे हायर सेंटर न ले जाकर झाड़ फूंक के लिए पास ले ही के गांव लेकर चले गए। झाड़ फूंक करने वालों ने रविता की स्थिति गंभीर बताया, लेकिन परिजनों के आग्रह पर झाड़ फूंक की कार्रवाई शुरू की। काफी देर तक झाड़ फूंक का दौर चला, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई। इधर एक ही दिन अगल बगल के क्वाटर में सर्पदंश से हुई दो की मौत से सोन कॉलोनी में मातम छा गया है। वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।