Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका बिहार के लाखों किसानों को बड़ी राहत: अब पूर्वजों के नाम की जमीन होने पर भी बनेगा फार्मर आईडी, देना होगा सिर्फ यह दस्तावेज बिहार के लाखों किसानों को बड़ी राहत: अब पूर्वजों के नाम की जमीन होने पर भी बनेगा फार्मर आईडी, देना होगा सिर्फ यह दस्तावेज महंगाई भत्ते पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला...ममता सरकार के अन्याय के आगे कर्मचारियों की ऐतिहासिक जीत- मंगल पांडेय Bihar Crime News: डबल मर्डर केस के तीन आरोपी अरेस्ट, कुख्यात अपराधी ने घर बुलाकर कर दी थी दो लोगों की हत्या Bihar Teacher News: शिक्षक ट्रांसफर-पोस्टिंग की हकीकत- मांगा गोपालगंज भेज दिया गया कटिहार, विधान परिषद में भाजपा MLC ने उठाए सवाल...सरकार को घेरा Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा
27-Sep-2024 08:40 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के सांसद संजय कुमार झा को परिवहन, पर्यटन और संस्कृति मामलों की संसदीय समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं,पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह को भी रक्षा मामलों पर गठित संसदीय समिति की कमान सौंपी गई है। यह पूर्वी चंपारण लोकसभा से बीजेपी के सांसद हैं।
दरअसल, संसद की 26 स्थायी समितियों का गठन गुरुवार को किया गया। जिसमें संजय झा और राधा मोहन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। जेडीयू के राज्यसभा सांसद संजय झा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि उन्हें परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति के मामलों पर गठित संसदीय स्थायी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर गर्व महसूस हो रहा है। वे अपने साथी सांसदों के साथ मिलकर सड़क, नागरिक उड्डयन, जहाज परिवहन, पर्यटन और संस्कृति जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों की नीतियों में योगदान देने में हमेशा तत्पर रहेंगे।
जेडीयू के राज्यसभा सांसद संजय झा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि उन्हें परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति के मामलों पर गठित संसदीय स्थायी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर गर्व महसूस हो रहा है। वे अपने साथी सांसदों के साथ मिलकर सड़क, नागरिक उड्डयन, जहाज परिवहन, पर्यटन और संस्कृति जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों की नीतियों में योगदान देने में हमेशा तत्पर रहेंगे।
संजय झा ने कहा कि दीर्घकालिक योजनाओं और नीतियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए संसद की स्थायी समितियां कार्यपालिका का मार्गदर्शन करने का काम करती है। ये कार्यपालिका को दिशा, अंतर्दृष्टि और सिफारिशें देने में अहम भूमिका निभाती हैं। ताकि हमारे राष्ट्रीय लक्ष्यों को व्यापक और दूरदर्शी दृष्टिकोण के साथ पूरा किया जा सके।
इधर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को कोयला, खान और इस्पात तथा और राजीव प्रताप रूडी को जल संसाधन समितियों की अध्यक्षता सौंपी गई है। भाजपा सदस्य निशिकांत दुबे को संचार और सूचना प्रौद्योगिकी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि कांग्रेस के शशि थरूर विदेश मामलों संबंधी संसदीय समिति की कमान संभालेंगे। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी रक्षा संबंधी समिति के सदस्य बनाए गए हैं। हालांकि सोनिया गांधी का नाम किसी भी समिति में नहीं है। वहीं, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे संचार और आईटी समिति के अध्यक्ष बनाए गये हैं. कंगना रनौत इसी समिति की सदस्य बनाई गईं हैं।